Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्टंटबाजी में कार ने 5 छात्रों को मारी टक्कर:नोएडा में सड़क किनारे खड़े थे, उछलकर बोनट पर गिरे; एक के पैर की हड्डी टूटी

    5 hours ago

    2

    0

    नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर ने स्टंटबाजी के दौरान कार से 5 छात्रों को टक्कर मार दी। छात्र हवा में उछलकर कार के बोनट पर गिरे और फिर सड़क पर जा गिरे। यह देखकर आरोपी ने कार की स्पीड बढ़ा दी और भाग निकला। लोग शोर मचाते हुए कार के पीछे दौड़े, लेकिन उसने कार नहीं रोकी। हादसे में एक छात्र का पैर टूट गया, जबकि 4 छात्रों के सिर, पैर और हाथ में चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा शुक्रवार शाम थाना नॉलेज पार्क के पास हुआ था। इसका वीडियो आज सामने आया है। DCP रवि शंकर निम ने बताया- वीडियो से कार चालक की पहचान की गई। कार में आरोपी प्रॉपर्टी डीलर मनीष के साथ एक छात्र भी बैठा था। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 3 तस्वीरें देखिए घायल छात्र का भाई बोला- तीन-चार गाड़ियों से स्टंट कर रहे थे दुजाना के रहने वाले ध्रुव नागर ने बताया- मेरा भाई गौरव नागर GNIOT कॉलेज से BCA की पढ़ाई कर रहा है। कल शाम वह दोस्तों के साथ कॉलेज के पास से गुजर रहा था। तभी वहां कुछ लड़के तीन-चार गाड़ियों से स्टंट कर रहे थे। गाड़ी चला रहे शख्स सड़क पर कभी अचानक ब्रेक लगाते तो कभी गाड़ी को मोड़ते हुए दिखते थे। कुछ लोग इसका वीडियो बना रहे थे। वीडियो बनाने वाले लोग जब थोड़ा आगे चले गए, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार आई। जब कुछ समझ पाते, तब तक कार ने टक्कर मार दी ध्रुव नागर ने बताया- जब वे कुछ समझ पाते, तब तक कार ने सड़क किनारे खड़े मेरे भाई गौरव समेत 5 छात्रों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चीख-पुकार मच गई। छात्र अभी उठ भी नहीं पाए थे कि ड्राइवर ने कार मोड़ी और स्पीड बढ़ाकर भाग गया। लोग उसके पीछे ‘पकड़ो-पकड़ो’ का शोर मचाते हुए दौड़े, लेकिन आरोपी ने कार नहीं रोकी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मेरे भाई का पैर टूट गया। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 'जज के साथ अन्याय हो तो वह कहां जाए':यूपी में फांसी की 23 सजा सुनाने वाले जज का दर्द, पहले कहा था- मरना पसंद, डरना नहीं एक जज का काम न्याय करना होता है, लेकिन अगर उसके साथ ही अन्याय हो तो वह कहां जाए? क्या जिला जज के प्रशासनिक नियंत्रण में काम कर रहा जज उनके ऐसे आदेशों को मानने के लिए बाध्य है, जो कानून के खिलाफ हों? यह टिप्पणी मुजफ्फरनगर के जज रवि कुमार दिवाकर ने गुरुवार (17 सितंबर) को 10 साल पुराने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले में फैसला सुनाते हुए की। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    करोड़पति कारोबारी की बहू से पूछे जाएंगे 7 सवाल:कानपुर कोर्ट में बहू शालू समेत 3 आरोपी पेश, पति सुब्रत से पुलिस आमना-सामना कराएगी
    Next Article
    गाजियाबाद में एक युवक को तवे से पीटा- VIDEO:ट्रोनिका सिटी में महिलाओं ने हाथ पकड़कर रखे, युवती मारती रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment