Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सातवें चंद्रशेखर हाफ मैराथन का लोगो लॉन्च:19 अप्रैल को होने वाले आयोजन की तैयारियां तेज, समितियां गठित

    1 hour ago

    1

    0

    राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर की स्मृति में होने वाले सातवें हाफ मैराथन का लोगो लॉन्च किया। यह मैराथन 19 अप्रैल को आयोजित होगा। इस दौरान मैराथन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। यह मैराथन पटपर (पचखोरा) स्थित शारदा पेट्रोल पंप से शुरू होकर जिला मुख्यालय स्थित वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम तक 21.1 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। मैराथन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में लेखा समिति, उद्घाटन समिति, व्यवस्था समिति और समापन समिति सहित खिलाड़ियों के स्वागत और ठहरने के इंतजामों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के बाद आयोजन समिति से जुड़े सभी सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने आयोजन समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि चंद्रशेखर हाफ मैराथन की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री की गरिमा और वैश्विक खिलाड़ियों के आगमन को देखते हुए इस बार के आयोजन को भव्य रूप देने पर जोर दिया। श्री शेखर ने जनपद के आम लोगों से मैराथन से जुड़ने का आह्वान किया और इसे सद्भावना दौड़ के रूप में सफल बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि हाफ मैराथन के उद्घाटन और पुरस्कार वितरण के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बेसिक शिक्षा मंत्री से वार्ता हुई है, और शीघ्र ही उनका कार्यक्रम मिल जाएगा। जिले के अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी इस आयोजन में सहभागिता करेंगे। चंद्रशेखर मैराथन समिति के सचिव उपेंद्र सिंह ने पूरे आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। तकनीकी विशेषज्ञ पंकज सिंह ने खिलाड़ियों के पंजीकरण और उनकी बड़ी संख्या में सहभागिता को लेकर तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर राघव सिंह, बिजेंद्र राय, रियाजुद्दीन राजू, धर्मवीर सिंह, शिवजी राय चन्देल, मानवेन्द्र सिंह, इफ्तेखार खां, राकेश सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, रुस्तम अली, उमेश सिंह, संतोष सिंह, अजय सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, रणजीत सिंह मंटू, धीरेन्द्र राय, अजय सिंह, सिद्धार्थ शंकर, नीशू श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, बृजेश सिंह, पंकज राय, आशीष त्रिवेदी, भवतोष पाण्डेय, विरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र प्रताप सिंह, हर्षदेव राम, अविनाश सिंह, डॉ. प्रवीण सिंह, अर्जुन सिंह, विवेक सिंह, शमनीष सिंह, चंदन सिंह, ज्ञानेन्द्र यादव, शैलेन्द्र यादव, नवीन सिंह, अवधेश यादव, राजीव सिंह, नवतेज, नीरज, विक्की सिंह, अनिल सिंह सेंगर, कमलेश सिंह, सोनू सिंह, अदालत सिंह, अमित गिरि, बड़े सिंह और विजय कृष्ण सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता सुधीर कुमार सिंह ने की और संचालन अजीत सिंह ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में लेखपाल रिश्वत लेते गिरफ्तार:जमीन पैमाइश के लिए मांगे थे 10 हजार रुपये, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा
    Next Article
    SIR के बाद कानपुर की फाइनल वोटर लिस्ट जारी:6 लाख 87 हजार 201 वोटरों के नाम कटे, सबसे ज्यादा कल्याणपुर-कैंट विधानसभा के वोटर्स कटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment