Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सत्यकाम स्कूल के छात्रों का संकट मर भविष्य:मैनेजमेंट विवाद पर अंकित चौधरी ने डीएम से की शिकायत, कहा- समाधान नहीं तो आंदोलन करेंगे

    6 hours ago

    1

    0

    बीजेपी नेता अंकित चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी वी.के. सिंह से मुलाकात की। यह मुलाकात सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन विवाद को लेकर हुई, जिसके कारण स्कूल के छात्र-छात्राओं का भविष्य संकट में है। अंकित चौधरी ने जिलाधिकारी वी.के. सिंह को बताया कि स्कूल में रोजमर्रा के प्रबंधन विवादों के कारण पढ़ाई का माहौल बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि स्कूल आए दिन लड़ाई का मैदान बना हुआ है, जिससे छात्र-छात्राएं दहशत में हैं और उनकी परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं।चौधरी ने मांग की कि जब तक स्कूल के प्रबंधन की समस्या हल नहीं हो जाती, तब तक प्रशासनिक अधिकारी स्कूल को अपने नियंत्रण में लें। उनका उद्देश्य बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करना है।सत्यकाम एजुकेशनल ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 2010 में हुई थी, और स्कूल वर्ष 2013 से सीबीएसई नियमों के अनुसार संचालित हो रहा है। ट्रस्ट के मूल संस्थापक ट्रस्टी अनुज शर्मा, स्वर्गीय ईश्वर सिंह शर्मा और गिरीश कुमार शर्मा थे।प्रबंधन विवाद स्वर्गीय ईश्वर सिंह शर्मा की मृत्यु के बाद गहराया। 10 जून 2024 को कथित ट्रस्ट रेजोल्यूशन के माध्यम से नए ट्रस्टियों की नियुक्ति का दावा किया गया, जिसे वर्तमान प्रबंधन ने जाली और अप्रमाणिक बताया है। यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।स्कूल प्रबंधन का कहना है कि विरोधी पक्ष ने स्वयं को केवल ऋणदाता बताया है और ट्रस्ट या स्कूल के प्रशासनिक व शैक्षणिक कार्यों में उनकी कोई भूमिका नहीं रही। इसके बावजूद, कथित जाली दस्तावेजों के आधार पर बैंक खातों में हस्तक्षेप, खाते फ्रीज कराना, कर्मचारियों से अनधिकृत जानकारी लेना और स्कूल परिसर में धमकी व तोड़फोड़ जैसी घटनाएं हुईं। प्रबंधन ने 5 अगस्त और 9 अक्टूबर 2025 की घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने का दावा किया है। इस संबंध में 24 अक्टूबर 2025 को लोहिया नगर थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई गई, जिसके बाद काउंटर एफआईआर भी दर्ज हुईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में हैडरा की टक्कर से स्कूल गार्ड की मौत:ड्यूटी जाते समय हुआ हादसा, लाइसेंसी बंदूक भी टूटी
    Next Article
    कन्नौज में किसान की मौत पर हंगामा:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, शव हटाने पर पुलिस से झड़प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment