Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में किसान की मौत पर हंगामा:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, शव हटाने पर पुलिस से झड़प

    8 hours ago

    1

    0

    कन्नौज के एक गांव में ट्यूबवेल पर गए किसान कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या के आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की। जबरिया शव हटवाने पर हंगामा हो गया। कार्यवाही की मांग को लेकर महिलाओं ने पुलिस से धक्कामुक्की कर दी। मामला सौरिख थाना क्षेत्र के नगला वीरभान गांव का है। यहां के रहने वाले चंद्रपाल यादव (50) का सोमवार सुबह खेत के पास शव पड़ा मिला। परिजनों ने शव देखा तो चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही सौरिख थाना इंचार्ज जयंती प्रसाद गंगवार फोर्स के साथ गांव पहुंच गए और शव को कब्जे ले लिया। जैसे ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाह, तभी चंद्रपाल के घर की महिलाओं ने लोड घेर लिया और शव ले जाने से रोकने लग गईं। महिलाएं लोडर के सामने खड़ी हो गईं। पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो महिलाओं से झड़प हो गई। यहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा। महिलाएं हत्या के आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग कर रही थीं। उनकी मांग थी कि पहले आरोपी पर कार्यवाही करो, फिर शव ले जाओ। हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवा पाया। पिटाई से मौत की आशंका चंद्रपाल यादव सोमवार तड़के अपनी गेंहू की फसल की सिंचाई के लिए खेत की ओर गए थे। वह ट्यूबवेल चला कर घर वापस लौट आए। कुछ देर बाद गांव के ही व्यक्ति ने चंद्रपाल को बुलाया और बताया कि ट्यूबवेल चालू रहने से आलू के खेत मे पानी भर गया। जिससे मेरी फसल को नुकसान हो गया। ऐसे में चंद्रपाल ट्यूबवेल बन्द करने चले गए। काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों ने ट्यूबवेल पर जाकर देखा। जहां वह आलू के खेत के पास मिट्टी से सने हुए पड़े थे। हिलाने-डुलाने पर पता चला कि उनकी मौत हो चुकी। परिजनों को आशंका है कि आलू के खेत में पानी भर जाने के कारण खेत मालिक ने चंद्रपाल के साथ मारपीट कर दी होगी, जिससे उनकी मौत हो गई। उधर पुलिस इसे स्वभाविक मौत मान रही है। मामले को लेकर सौरिख थाना इंचार्ज जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि हत्या के आरोप चंद्रपाल के परिजनों ने लगाए हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सत्यकाम स्कूल के छात्रों का संकट मर भविष्य:मैनेजमेंट विवाद पर अंकित चौधरी ने डीएम से की शिकायत, कहा- समाधान नहीं तो आंदोलन करेंगे
    Next Article
    खसरा और रूबेला से बचाव के लिए हुआ वैक्सीनेशन:गोरखपुर में हेल्थ चेकअप कैंप में डॉक्टरों ने बच्चियों को बताए बचाव के तरीके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment