Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेठ बीएन पोद्दार कॉलेज में भारतीय नववर्ष मेला:18 मार्च को होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी

    8 hours ago

    1

    0

    मथुरा में नववर्ष मेला समिति द्वारा 18 मार्च को सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के मैदान में भारतीय नववर्ष मेले का आयोजन किया जाएगा। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर होने वाले इस भव्य मेले में विभिन्न सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर जुबली पार्क में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। समिति के महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि नववर्ष मेला समिति पिछले 25 वर्षों से भारतीय नववर्ष के अवसर पर इस मेले का आयोजन कर रही है। इस वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 की पूर्व संध्या पर यह मेला परंपरागत रूप से आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा जोन शैलेष कुमार पाण्डेय होंगे। रमणरेती धाम महावन के पूज्य संत स्वामी कार्ष्णि गोविन्दानन्द जी महाराज भी आशीर्वचन देंगे। इस वर्ष मेले का मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि, चित्रकार, गायक और प्रखर वक्ता बाबा सत्यनारायण मौर्य की संगीतमय प्रस्तुति ‘एक शाम राष्ट्र के नाम’ होगी। यह प्रस्तुति रात्रि 7:30 बजे से मंच पर शुरू होगी। मेले का शुभारंभ 18 मार्च को दोपहर 1 बजे भूमि पूजन और हवन के साथ होगा। इसके बाद शाम 4:30 बजे से रंगोली, रूप सज्जा, सामूहिक और एकल नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शाम 6:30 बजे दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य समारोह शुरू होगा। नववर्ष मेला समिति के अध्यक्ष कमलेश अरोड़ा ने बताया कि मेले में आने वाले सभी आगंतुकों का भारतीय परंपरा के अनुसार चंदन लगाकर स्वागत किया जाएगा। मेला समाप्ति पर आगंतुकों को नीम की कोपल, मिश्री का प्रसाद, नवसंवत्सर ग्रीटिंग कार्ड और गंगाजल भेंट किया जाएगा। मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा ने जानकारी दी कि मेले में बच्चों के लिए घोड़ा और ऊंट की सवारी, झूले, खेल-तमाशे तथा खान-पान की स्टॉल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके अतिरिक्त, स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री, राष्ट्रीय साहित्य केंद्र, कुटीर उद्योग के उत्पाद और विभिन्न प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रेसवार्ता में कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष गंगधर अरोड़ा सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग में DDU का 4031वां स्थान:1 साल में 1300 रैंक की छलांग लगाई, यूपी के टॉप 5 विश्वविद्यालयों में शामिल
    Next Article
    सपा नेता का गैस सिलेंडर को लेकर अनोखा प्रदर्शन:गोंडा में नाले में गैस सिलेंडर, चूल्हे की पाइप को डालकर गैस भरने और जलाने का किया प्रयास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment