Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संदिग्ध के हाथ में बच्चा देखें तो पूछताछ करें:कानपुर स्टेशन पर चाइल्ड मजिस्ट्रेट ने सुरक्षा परखी, बच्चों की देखभाल के तरीके बताए

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर होली त्योहार को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चाइल्ड मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह ने जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों के साथ रविवार शाम संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, फुटओवर ब्रिज और एंट्री-एग्जिट प्वाइंट का निरीक्षण किया। अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन और संवेदनशील स्थानों पर एक्टिव बच्चा चोर गिरोह से अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। यात्रियों को बच्चों की देखभाल और सुरक्षा के तरीके बताए। कहा- किसी भी संदिग्ध के साथ बच्चा दिखे तो तुरंत इसकी सूचना वहां मौजूद सुरक्षा जवानों को दें। बच्चों के बिछड़ने की घटनाओं पर विशेष फोकस त्योहारों के दौरान बढ़ती भीड़ में बच्चों के परिवार से बिछड़ने की घटनाओं को देखते हुए विशेष अभियान चलाया गया। टीम ने यात्रियों को जागरूक करते हुए अपील की कि यात्रा के दौरान बच्चों पर लगातार नजर रखें, उनके पास अभिभावक का मोबाइल नंबर अवश्य लिखकर रखें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। अनाउंसमेंट और हेल्पडेस्क सक्रिय स्टेशन पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के जरिए भी बच्चों की सुरक्षा संबंधी संदेश प्रसारित किए जा रहे है। जीआरपी-आरपीएफ की टीमें प्लेटफॉर्म पर गश्त करती नजर आ रही है। अधिकारियों ने कहा कि होली के मद्देनजर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी टीमें अलर्ट मोड में हैं। यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है, ताकि त्योहार के दौरान सुरक्षित और सुखद यात्रा सुनिश्चित हो सके। कानपुर सेलवे स्टेशन पर बंद हुआ चाइल्ड लाइन का दफ्तर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चाइल्ड लाइन का दफ्तर बंद कर दिया है। जबकि रेलवे स्टेशन के आसपास बच्चा चोर गिरोह के लोग एक्टिव रहते है। हाल ही में 2 साल की एक बच्ची को रिकवर कराया था। चाइल्ड मजिस्ट्रेट देवेन्द्र प्रतापन सिंह ने बताया संदिग्ध व्यक्ति या महिला के हाथ में बच्चे को देखें तो उससे पूछताछ करें। स्टेशन पर जो चाइल्ड लाइन का दफ्तर का बंद किया गया है, पहले जिले की चाइल्ड लाइन उसको चलाती थी, लेकिन अब रेलवे अलग चलाती है, जल्द ही दफ्तर को दोबारा से चालू किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मूकबधिर नाबालिग से गैंगरेप: दूसरा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:लखीमपुर खीरी में पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी पहले किया था अरेस्ट
    Next Article
    नोएडा को 10 जोन और 26 सेक्टरों में बांटा गया:1080 स्थानों पर होगा होलिका दहन, 45 संवेदनशील पाइंट, IT टीम अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment