Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सूदखोरों-बैंक मैनेजर से परेशान व्यक्ति की मौत:रायबरेली में फर्जी लोन से हुई मौत, ग्रामीणों ने SP कार्यालय पर प्रदर्शन किया

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के छिछोरा गांव में सूदखोरों और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एक मैनेजर से कथित उत्पीड़न के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में न्याय की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पीएनबी की जगतपुर शाखा के मैनेजर और कुछ सूदखोरों ने मिलकर उनके पति के नाम पर 5 लाख रुपये का फर्जी लोन करा दिया था। यह लोन राशि किसी और के खाते में चली गई, लेकिन इसकी वसूली पीड़ित परिवार से की जा रही थी। परिवार को लगातार घर आकर धमकाया जा रहा था, जेल भेजने और जमीन नीलाम करने की धमकियां दी जा रही थीं। इसी उत्पीड़न से परेशान होकर 20 मार्च 2026 को पीड़िता के पति की मौत हो गई। मृतक का पूरा परिवार न्याय की उम्मीद में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और पूरे मामले में गंभीर जांच का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहू ने भाइयों संग ससुराल पर किया हमला:मुजफ्फरनगर में घर में घुसकर ब्लेड से किया वार, कई घायल; परिवार ने मांगी सुरक्षा
    Next Article
    अमेठी एसपी का ऑपरेशन चक्रव्यूह सफल:210 अपराधी जेल भेजे गए, 45 वाहन सीज, 30 लाख से अधिक स्मैक बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment