Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सदर विधायक ने सीएम से मुलाकात की:डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने SI मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

    5 hours ago

    1

    0

    विधानसभा सत्र के दौरान सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके विधानसभा स्थित कार्यालय में मुलाकात की। विधायक ने देवरिया के भीखमपुर रेलवे क्रॉसिंग (कसया ढाला) पर ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस परियोजना को जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। विधायक के अनुसार, इस ओवरब्रिज के पूरा होने से लंबे समय से लगने वाले जाम, दुर्घटनाओं और आवागमन की दिक्कतों से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, साथ ही शहर के विकास को नई गति मिलेगी। मुलाकात के दौरान विधायक ने देवरिया निवासी उपनिरीक्षक अजय गोंड की मृत्यु से जुड़े मामले को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। विधायक ने कहा कि इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दुख और चिंता का माहौल है। उन्होंने पारदर्शी जांच को आवश्यक बताया ताकि सच्चाई सामने आ सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक को आश्वस्त किया कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने बताया कि संबंधित घटना की गहन जांच कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार दोषियों के विरुद्ध सख्त एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने ओवरब्रिज परियोजना को प्राथमिकता देने के साथ-साथ कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बनाए रखने का भी भरोसा दिलाया है। मुलाकात के बाद विधायक ने इसे देवरिया के विकास और न्याय की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों मुद्दों पर शीघ्र ही ठोस परिणाम सामने आएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्राह्मण समाज ने 'घूसखोर पंडत' फिल्म का विरोध किया:नेटफ्लिक्स की फिल्म के खिलाफ हापुड़ थाने में शिकायत, FIR की मांग
    Next Article
    हाथरस में महाशिवरात्रि पर रूट डायवर्जन:12 से 16 फरवरी तक लागू रहेगी यातायात व्यवस्था, भारी वाहनों पर रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment