Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में महाशिवरात्रि पर रूट डायवर्जन:12 से 16 फरवरी तक लागू रहेगी यातायात व्यवस्था, भारी वाहनों पर रोक

    4 hours ago

    1

    0

    हाथरस में महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। यह व्यवस्था कल सुबह 8 बजे से शुरू होकर 16 फरवरी तक लागू रहेगी। जिले में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान कासगंज और बुलंदशहर सहित विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में कांवड़िये विभिन्न घाटों से जल भरकर अपने गंतव्य शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने आते हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए यह डायवर्जन किया गया है। आगरा से आने वाले वाहनों के लिए रूट आगरा की ओर से आने वाले मध्यम और बड़े वाहन चौधरी चरण सिंह चौराहा/नगला भुस तिराहा (थाना चंदपा) से बाईपास होते हुए हतीसा पुल के रास्ते अलीगढ़ की ओर जाएंगे। अलीगढ़ की तरफ से आने वाले मध्यम और बड़े वाहन रूहेरी तिराहा/प्रताप चौराहा (कोतवाली हाथरस गेट) से मथुरा-बरेली हाईवे होते हुए राया, जनपद मथुरा और आगरा की ओर प्रस्थान करेंगे। सिकंदराराऊ से आने वाले वाहनों के लिए रूट सिकंदराराऊ की ओर से आने वाले मध्यम और बड़े वाहन वाहनपुर (कोतवाली हाथरस जंक्शन) से मथुरा-बरेली हाईवे होते हुए रूहेरी/राया बाईपास के माध्यम से अलीगढ़, मथुरा और आगरा की ओर जाएंगे। मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए रूट मथुरा की ओर से आने वाले मध्यम और बड़े वाहन मुरसान चौराहा/हतीसा पुल के ऊपर/प्रताप चौराहा (इगलास रोड बाईपास) से होते हुए आगरा और अलीगढ़ की ओर जाएंगे। जलेसर की ओर से आने वाले बड़े और मध्यम वाहन चामड़ गेट चौराहा होते हुए डीआरबी तिराहा, मधुगड़ी तिराहा/इगलास फाटक/प्रताप चौराहा (इगलास रोड बाईपास) से होते हुए आगरा और अलीगढ़ की ओर जाएंगे। कासगंज की ओर आने वाले वाहनों के लिए रूट कासगंज की ओर जाने वाले सभी प्रकार के मध्यम और बड़े वाहन सर्दला पुल से बाईपास होते हुए एटा/अलीगढ़ के रास्ते अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेंगे। इसी प्रकार, जनपद एटा की ओर से आने वाले मध्यम और बड़े वाहन अलीगढ़/एटा बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। विशेष रूप से कासगंज से मथुरा रोड पर 12 फरवरी से 16 फरवरी तक बड़े और मध्यम वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सदर विधायक ने सीएम से मुलाकात की:डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने SI मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई
    Next Article
    CDO ने नई बनी सड़क को जेसीबी से उखड़वाया, VIDEO:रोड खुदवाकर सैंपल लिए, कहा- मानकों की पुष्टि के बाद ही शुरू होगा काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment