Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धू मूसेवाला के गाने 'फैंटम' की रिलीज पर विवाद:माता-पिता ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, म्यूजिक कंपनी ने शेयर किया सिंगर के साथ हुआ एग्रीमेंट

    6 hours ago

    1

    0

    पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के करीब साढ़े चार साल बाद उनके एक अनरिलीज गाने 'फैंटम' को लेकर विवाद शुरू हो गया है। सिद्धू के माता-पिता बलकौर सिंह और चरण कौर ने म्यूजिक कंपनी सागा म्यूजिक के गाना रिलीज करने के फैसले पर आपत्ति जताई है। परिवार का कहना है कि कंपनी उनकी अनुमति के बिना सिद्धू का गाना रिलीज कर रही है। उन्होंने गाने की रिलीज रोकने की मांग की है और कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं, सागा म्यूजिक का दावा है कि इस गाने को लेकर सिद्धू के साथ पहले ही समझौता हो चुका था और कंपनी ने इसके लिए उन्हें पैसे भी दिए थे। परिवार ने कहा- हमारी अनुमति के बिना रिलीज हो रहा गाना सिद्धू के माता-पिता ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि सागा म्यूजिक उनकी अनुमति के बिना सिद्धू का गाना 'फैंटम' रिलीज कर रहा है। परिवार के मुताबिक, उन्होंने कंपनी से गाने की रिलीज रोकने और बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की अपील की थी। इसके बावजूद कंपनी ने उनकी सहमति के बिना गाना रिलीज करने की तैयारी जारी रखी। माता-पिता ने कहा कि वे सिद्धू की विरासत और उनसे जुड़े अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने दूसरे कलाकारों और म्यूजिक कंपनियों से भी अपील की कि अगर उनके पास सिद्धू के गानों से जुड़े कोई दस्तावेज या अधिकार हैं, तो वे गाना रिलीज करने या इसकी घोषणा करने से पहले परिवार से संपर्क करें। सागा म्यूजिक ने शेयर किया सिद्धू के साथ हुआ एग्रीमेंट परिवार के विरोध के बाद सागा म्यूजिक ने सिद्धू मूसेवाला के साथ हुए कथित 'कंटेंट असाइनमेंट एग्रीमेंट' का पहला पन्ना सोशल मीडिया पर शेयर किया। कंपनी का कहना है कि सिद्धू के साथ गाने के ऑडियो राइट्स को लेकर समझौता हुआ था। इसके लिए उन्हें भुगतान भी किया गया था। कंपनी ने पूरे एग्रीमेंट को सार्वजनिक नहीं किया। उसका कहना है कि दस्तावेज में कुछ निजी जानकारियां और गोपनीय शर्तें हैं। इसके अलावा सागा म्यूजिक ने सिद्धू मूसेवाला का एक पुराने लाइव सेशन का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वह कह रहे हैं- मेरा गाना फैंटम, सागा म्यूजिक पर आ रहा है। 'जांदी वार' गाने की रिलीज पर भी हुआ था विवाद सिद्धू की मौत के बाद उनके गानों को रिलीज करने को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। साल 2022 में म्यूजिक कंपोजर सलीम-सुलेमान ने सिद्धू और सिंगर अफसाना खान का गाना 'जांदी वार' रिलीज करने की घोषणा की थी। इस पर सिद्धू के परिवार ने आपत्ति जताई थी और अदालत में याचिका दायर की थी। इसके बाद नवंबर 2022 में मानसा की अदालत ने गाने की रिलीज पर रोक लगा दी थी। दरअसल, सिद्धू की मौत के बाद जून 2022 में उनके परिवार ने सभी म्यूजिक कंपनियों और प्रोड्यूसर्स से अपील की थी कि उनके रिकॉर्ड किए हुए या अधूरे गाने परिवार की अनुमति के बिना रिलीज न किए जाएं। परिवार ने कहा था कि सिद्धू की सभी रिकॉर्डिंग उनके पिता बलकौर सिंह को सौंप दी जाएं। 2022 में हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। उनका जन्म 11 जून 1993 को पंजाब के मानसा जिले के मूसा गांव में हुआ था। उन्होंने 'सो हाई', '295', 'द लास्ट राइड' और 'लेजेंड' जैसे गानों से दुनियाभर में पहचान बनाई थी। 29 मई 2022 को मानसा में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। उस वक्त वे महज 28 साल के थे। उनकी मौत के बाद भी उनके कई गाने रिलीज हुए। इनमें 'SYL', 'मेरा ना', 'ड्रिप्पी' और '410' शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कंगना रनोट के खिलाफ हिमाचल DGP को शिकायत:रिटायर्ड कैप्टन ने FIR की मांग की; लिखा- उनकी बातों से अशांति का खतरा
    Next Article
    करीना कपूर का पेंडेंट…भोपाल की बेगमें और आयतुल कुर्सी:30 कैरेट के पन्ने से लेकर बेगमों के खजाने तक…आखिर किस बात पर भेजा गया लीगल नोटिस?

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment