Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट गेट पर युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया:पुलिस कार्रवाई नहीं होने से आहत था, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

    12 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट गेट पर एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। बसड़ीलिया गांव निवासी जयराम ने अपने ऊपर डीजल डाल लिया, लेकिन वहां तैनात पीआरडी जवानों की मुस्तैदी से उसे आग लगाने से पहले ही पकड़ लिया गया। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल युवक को हिरासत में लेकर पुलिस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। चिकित्सकों ने बताया कि आत्मदाह का प्रयास करने से पहले युवक ने कुछ मात्रा में डीजल भी पी लिया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसका उपचार जारी है और चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने की बात सामने आ रही है। युवक की पत्नी पुष्पा के अनुसार, दो दिन पहले घर के सामने कचरा फेंकने को लेकर उसकी भाभी से कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर जयराम के भाई ने उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे चोट आई। पुष्पा ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसकी जेठानी ने उसके साथ भी मारपीट की। मारपीट के बाद जयराम और उसकी पत्नी कोतवाली पहुंचे, लेकिन उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बजाय जयराम की भाभी की शिकायत पर उसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि इसी से आहत और क्षुब्ध होकर जयराम मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा और गेट पर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में दो बाइकों की भिड़ंत, 5 लोग घायल:एक महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    ‘सुगम दर्शन’ से आसान हुई अयोध्या यात्रा:बिना लंबी कतार रामलला के दर्शन, लखनऊ से एक दिन का आरामदायक टूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment