Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘सुगम दर्शन’ से आसान हुई अयोध्या यात्रा:बिना लंबी कतार रामलला के दर्शन, लखनऊ से एक दिन का आरामदायक टूर

    11 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘सुगम दर्शन’ टूर पैकेज शुरू किया है। इस विशेष सेवा के तहत अब श्रद्धालु बिना लंबी प्रतीक्षा के सीधे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में रामलला के दर्शन कर सकेंगे। अयोध्या जिला प्रशासन के सहयोग से तैयार यह व्यवस्था लखनऊ से एक दिवसीय, सुव्यवस्थित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराएगी। यात्रा की शुरुआत 21 फरवरी से होगी, जो लखनऊ से निकलकर अयोध्या पहुंचेगी। बिना प्रतीक्षा दर्शन की व्यवस्था पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के मुताबिक श्रद्धालुओं को सहज, सुरक्षित और समयबद्ध दर्शन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। ‘सुगम दर्शन’ सेवा के तहत यात्रियों के लिए प्रवेश व्यवस्था, स्थानीय समन्वय और मार्गदर्शन पहले से सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे लंबी कतारों से राहत मिलेगी और दर्शन का अनुभव अधिक सुगम होगा। 'यूपीएसटीडीसी द्वारा वर्ष 2025 से संचालित लखनऊ-अयोध्या टूर पैकेज को यात्रियों का भरपूर समर्थन मिला है। इसी कड़ी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय आरामदायक यात्रा के लिए टेंपो ट्रैवलर सेवा प्रारंभ की जा रही है, जिसकी पहली यात्रा 21 फरवरी को प्रस्तावित है। इच्छुक श्रद्धालु इस विशेष टूर पैकेज की बुकिंग यूपीएसटीडीसी की आधिकारिक वेबसाइट upstdc.co.in के माध्यम से कर सकते हैं।' सुबह लखनऊ से प्रस्थान, दिनभर अयोध्या दर्शन यात्रा प्रातः 8 बजे लखनऊ के होटल गोमती से शुरू होकर लगभग 10:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। श्रद्धालुओं को हनुमानगढ़ी, श्रीराम जन्मभूमि और कनक भवन के दर्शन कराए जाएंगे। दोपहर में सरयू गेस्ट हाउस में भोजन के बाद राम की पैड़ी और नागेश्वर नाथ मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। सायं लगभग 8:30 बजे लखनऊ वापसी होगी। शुल्क, सुविधाएं और बुकिंग पैकेज में टेंपो ट्रैवलर से यात्रा, सुगम दर्शन, दोपहर का भोजन, चाय, स्थानीय गाइड और शुद्ध पेयजल शामिल हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1,500 रुपये और अन्य यात्रियों के लिए 2,000 रुपये शुल्क निर्धारित है। इच्छुक श्रद्धालु यूपीएसटीडीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। प्रत्येक यात्री को स्मृति-चिन्ह भी प्रदान किया जाएगा। पर्यटन को गति, श्रद्धालुओं को सुविधा अयोध्या ने 2025 में पर्यटन के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाते हुए करोड़ों श्रद्धालुओं का स्वागत किया। बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह पैकेज तीर्थ-पर्यटन प्रबंधन को और व्यवस्थित करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट गेट पर युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया:पुलिस कार्रवाई नहीं होने से आहत था, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया
    Next Article
    फर्रुखाबाद में एग्री स्पोर्ट्स हब की मांग:डॉ. सुरभि गंगवार बोलीं- आलू किसानों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment