Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में गैस के लिए रातभर लाइन:कानपुर में लड़की को महिला कर्मचारी ने थप्पड़ जड़ा, कुशीनगर में 500 लोग सिलेंडर लेकर पहुंचे

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी में रसोई गैस सिलेंडर का संकट बढ़ता जा रहा है। सिद्धार्थनगर में लोग रात से ही सिलेंडर के लिए गैस एजेंसी के बाहर बैठ गए। शनिवार सुबह अपना नंबर आने का इंतजार करते रहे, लेकिन अब तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया है। कानपुर में गैस एजेंसी के बाहर जमकर हंगामा हुआ। यहां सिलेंडर के लिए लाइन में लगी एक युवती ने एजेंसी कर्मचारी पर मारपीट का आरोप लगाया। मामला एचएएल टाउनशिप के पास समृद्धि गैस एजेंसी का है। कन्नौज और बदायूं में सिलेंडर को लेकर मारामारी दिखी। लोग सुबह 5 बजे से ही लंबी कतारों में खड़े हैं। कुशीनगर में गैस एजेंसी के बाहर करीब 500 लोग खाली सिलेंडर लेकर पहुंचे। हालांकि, गैस कंपनियां किसी भी तरह की किल्लत से इनकार कर रहीं। उधर, सीएम योगी के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य एवं रसद और जिला प्रशासन ने प्रदेश के 1,483 जगहों पर छापेमारी की। एलपीजी वितरकों के खिलाफ 4 FIR दर्ज की गई। इसके अलावा कालाबाजारी के लिए अन्य लोगों पर 20 FIR दर्ज कराई गईं। मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 19 आरोपियों की तलाश की जा रही है। इससे पहले, शुक्रवार को फर्रुखाबाद में सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे मोहम्मद मुख्तियार (76) की तबीयत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल लेकर भागे, लेकिन उनकी मौत हो गई। तस्वीरें देखिए... घरेलू गैस की किल्लत को लेकर अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अक्षय खन्ना ने फराह को दिया 'ट्रॉमा', बोलीं- सेट पर अच्छे नहीं थे
    Next Article
    फैशन डिजाइनर के सुसाइड के बाद पिता की तबीयत बिगड़ी:बोले- FIR लिख जाती तो बेटी जिंदा होती; आगरा में कांस्टेबल के साथ लिव-इन में थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment