Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फैशन डिजाइनर के सुसाइड के बाद पिता की तबीयत बिगड़ी:बोले- FIR लिख जाती तो बेटी जिंदा होती; आगरा में कांस्टेबल के साथ लिव-इन में थी

    11 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना ताजगंज में तैनात कांस्टेबल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही फैशन डिजाइनर युवती ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले उसने वीडियो बनाया। बेटी के सुसाइड पर पिता सदमे में हैं। उन्होंने कहा- अगर पुलिस उसकी एफआईआर दर्ज कर लेती तो शायद आज बेटी जिंदा होती। शुक्रवार को युवती का कासगंज के कछला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बेटी के अंतिम संस्कार के बाद पिता की तबीयत बिगड़ गई। उनके सीने में दर्द उठा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब पढ़िए पूरा मामला 6 साल पहले पति से तलाक लिया, फिर सिपाही से अफेयर हुआ कासगंज की रहने वाली 34 साल की युवती की 13 साल पहले शादी हुई थी। शादी के 6 साल बाद पति से तलाक हो गया। इसके बाद युवती आगरा के एक हॉस्पिटल में नौकरी करने लगी। यहां कमिश्नरेट में तैनात कंप्यूटर आपरेटर (सिपाही) जेंटर बाबू उर्फ जेबी गौतम से जान पहचान हो गई। फिर दोनों में बातचीत होने लगी। कुछ दिन बाद दोनों लिव इन में रहने लगे। करीब 4 साल तक दोनों ताजगंज के फ्लैट में रहे। इस दौरान युवती ने कानपुर देहात के सिकंदरा के रहने वाले कांस्टेबल से शादी की बात कही। लेकिन जेबी गौतम कहता रहा कि जल्द कर लेंगे। लेकिन युवती ने शारीरिक शोषण से परेशान होकर ताजगंज थाने में शिकायत की। युवती का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई की जगह सलाह दी कि उसे छोड़ दो, मुकदमा दर्ज मत कराओ तुम भटकोगी। इसके बाद युवती सदर के राजपुर चुंगी में रहने अपनी बहन के घर चली गई। बुधवार यानी 11 मार्च की रात करीब 10 बजे युवती ने सुसाइड से पहले 2 वीडियो बनाए और फंदे पर लटक गई। युवती का मरने से पहले 2 वीडियो आया सामने पुलिस ने मुझसे कहा- एफआईआर कराओगी तो खुद परेशान होगी युवती के 2 वीडियो सामने आए हैं। पहला वीडियो 1 मिनट 13 सेकेंड का है। इसमें वह कह रही है कि एक बात तो पता चल गई कि कहीं कुछ नहीं होता। लड़के लड़कियों के साथ कुछ भी कर लें, लड़कों का कुछ नहीं होता। मैंने ताजगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कहा कि मुकदमा करोगी तो तुम ही भटकोगी। छोड़ दो उसे, तुम ही परेशान होगी। इसके बाद एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई। ऐसे में हमारे पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। क्या लड़कियों के लिए कोई कानून नहीं है? जो हमारी रक्षा के लिए बैठे हैं, वे ही कह दें कि कुछ नहीं होगा, तो हम कहां जाएं? मैं जेबी गौतम के साथ 4 साल से पत्नी की तरह रह रही थी, लेकिन उसने मुझ पर झूठे आरोप लगाए हैं। सिपाही ने मेरा मानसिक-शारीरिक उत्पीड़न किया दूसरा वीडियो 2 मिनट का है। इसमें वह कह रही है कि सिपाही का बड़ा भाई मुझसे कह रहा है कि शादी कर लो, जबकि सिपाही कह रहा है कि उसके घरवाले शादी नहीं करने देंगे। शादी मत करो, लेकिन किसी लड़की को धोखा तो मत दो। मैं उसके साथ पत्नी की तरह रह रही हूं। फिर भी मैं गलत हो गई, क्योंकि वह पुलिस वाला है। पुलिस वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। ऐसे कानून से मुझे कोई उम्मीद नहीं। जेबी गौतम और उसका पूरा परिवार मेरे मरने की वजह हैं। मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। सिपाही ने मेरा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। मैं अपनी जान तो दे रही हूं, लेकिन चाहती हूं कि उस शख्स को कड़ी से कड़ी सजा मिले और मुझे इंसाफ मिले। भाई बोला-बहन ने घर में कोई जिक्र नहीं किया था भाई ने बताया- हम दो भाई और तीन बहनें हैं। मुझे नहीं पता था कि बहन किस तरह की परेशानियों से जूझ रही थी। उसने घर में भी इसका जिक्र नहीं किया था। बहन ने लखनऊ से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया था। वह इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती थी। सिपाही के साथ कई वीडियो उसके अकाउंट पर मौजूद हैं। एक वीडियो में सिपाही मांग भरते हुए नजर आ रहा है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने कहा- युवती एफआईआर लेकर नहीं गई थी। वो समझौते के लिए गई थी। परिजनों की तहरीर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. 4 साल के मासूम के शरीर पर 18 चोट:मौसी बोली- लखनऊ में बाप-सौतेली मां 6 महीने से पीट रहे थे, मुंह दबाकर मार डाला लखनऊ के चौक इलाके में 4 साल के बच्चे की मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के 18 गंभीर निशान मिले हैं। हडि्डयां टूटी थीं। मुंह दबाया गया था। इससे पुलिस मान रही है कि बच्चे को बेरहमी से पीटने के बाद मुंह दबाकर मार डाला गया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में गैस के लिए रातभर लाइन:कानपुर में लड़की को महिला कर्मचारी ने थप्पड़ जड़ा, कुशीनगर में 500 लोग सिलेंडर लेकर पहुंचे
    Next Article
    मुस्लिम-यादव के बाद सपा की ब्राह्मणों पर नजर:नेता कह रहे- अखिलेश CM बने तो ब्राह्मणों को खोया सम्मान फिर मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment