Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में धूमधाम से मनाई गई होली:पुलिसकर्मियों और नेताओं ने खेली कपड़ा फाड़ होली, किया रोड शो

    1 hour ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर जिले में 4 और 5 मार्च को होली का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांवों तक रंग-गुलाल की बौछार हुई, वहीं कई स्थानों पर युवाओं ने परंपरागत 'कपड़ा फाड़ होली' खेली। डीजे की धुन पर झूमते लोगों ने इस जश्न को यादगार बना दिया। 5 मार्च, गुरुवार को सिद्धार्थनगर स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने धूमधाम से होली मनाई। पुलिस अधिकारी और जवान एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते और डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। इस दौरान फायर ब्रिगेड के टैंक से पानी की बौछार भी की गई, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। डुमरियागंज कस्बे में 'कपड़ा फाड़ होली' का अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां हजारों की संख्या में युवा सड़कों पर उतर आए और एक-दूसरे को रंग लगाते हुए इस परंपरा का निर्वहन किया। रंग और गुलाल से सराबोर युवाओं की टोलियां डीजे की धुन पर पूरे कस्बे में घूमती और नाचती रहीं। इसी दौरान डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी होली के अवसर पर रोड शो निकाला। वह अपनी गाड़ी की सनरूफ पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन करते दिखे और उन पर गुलाल व अबीर की वर्षा की। बड़ी संख्या में लोगों ने भी उन्हें रंग लगाकर बधाई दी। सिद्धार्थनगर मुख्यालय के सिद्धार्थ चौराहे पर भी होली का रंग खास तौर पर चढ़ा। यहां नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव अपने समर्थकों के साथ होली खेलते नजर आए। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया, गले मिलकर शुभकामनाएं दीं और 'कपड़ा फाड़ होली' की परंपरा भी निभाई। वहीं नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे भी अपने समर्थकों के साथ होली मिलन करते नजर आए और लोगों को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। इसी तरह सांसद जगदंबिका पाल ने भी होली मिलन समारोह आयोजित कर क्षेत्रवासियों के साथ होली की खुशियां साझा कीं। जनपद के शोहरतगढ़, बढ़नी, बांसी, इटवा और डुमरियागंज सहित लगभग हर कस्बे और गांव में लोगों ने होली को धूमधाम से मनाया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर अबीर-गुलाल लगाते और गले मिलकर होली की बधाई देते नजर आए। कई स्थानों पर डीजे और ढोल की धुन पर सामूहिक नृत्य भी हुआ। कुल मिलाकर सिद्धार्थनगर जनपद में इस बार होली का पर्व रंग, उमंग और भाईचारे के साथ मनाया गया, जहां हर गली, हर गांव और हर मोहल्ले में होली का रंग बिखरा नजर आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पुलिस की कपड़ा फाड़ होली:पुलिस लाइन में बाथ टब में कूदे, डीजे पर गूंज रहा- बोलो...सारा...रारा...
    Next Article
    सोनभद्र में पुलिसकर्मियों ने एसपी के साथ खेली होली:पुलिस लाइन होली मिलन समारोह का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment