Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में पुलिसकर्मियों ने एसपी के साथ खेली होली:पुलिस लाइन होली मिलन समारोह का आयोजन

    1 hour ago

    1

    0

    सोनभद्र में बुधवार को होली का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद गुरुवार को चुर्क पुलिस लाइन में होली का रंग देखने को मिला। यहां पुलिसकर्मियों ने परंपरागत तरीके से होली मिलन समारोह का आयोजन किया। ड्यूटी पूरी करने के बाद पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन परिसर में एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर जमकर होली खेली और खुशियां मनाईं। इस अवसर पर अभिषेक वर्मा सहित अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। देखिए 3 तस्वीरें… समारोह के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सहयोग की भावना के साथ उत्सव मनाया गया। इस मौके पर एसपी अभिषेक वर्मा ने सभी को होली की बधाई देते हुए कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में धूमधाम से मनाई गई होली:पुलिसकर्मियों और नेताओं ने खेली कपड़ा फाड़ होली, किया रोड शो
    Next Article
    लखनऊ में होली खेलकर लौटे युवक की मौत:मां से बोला- तबियत बिगड़ रही है, अस्पताल ले चलो; रास्ते में तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment