Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, 20 छात्रों का उत्पीड़न:6 को मोमबत्ती से दागा, आरोपी छात्र पर केस, हॉस्टल से निष्कासित

    2 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। इसमें 2023 बैच के एक छात्र पर 2025 बैच के 15 से 20 छात्रों को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। जांच में खुलासा हुआ है कि 5 से 6 छात्रों को मोमबत्ती से दागा भी गया। इस मामले में शनिवार को हॉस्टल वार्डन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छात्र शौर्य गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि यह घटना 27 फरवरी को उनके संज्ञान में आई थी। शिकायत मिलते ही तत्काल एंटी-रैगिंग कमेटी का गठन कर जांच शुरू की गई। जांच में पुष्टि हुई कि बहराइच निवासी 2023 बैच का छात्र शौर्य गुप्ता, 2025 बैच के 15 से 20 छात्रों का मानसिक उत्पीड़न कर रहा था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी छात्र ने 5 से 6 छात्रों को मोमबत्ती से शरीर पर दागा, जिससे उन्हें शारीरिक और मानसिक पीड़ा हुई। प्राचार्य के अनुसार, कॉलेज प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हॉस्टल वार्डन डॉ. आशीष शर्मा के माध्यम से सिद्धार्थनगर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी छात्र शौर्य गुप्ता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कॉलेज प्रशासन ने आरोपी छात्र पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। उसे एक वर्ष के लिए शैक्षिक कक्षाओं में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है और हॉस्टल से भी निष्कासित कर दिया गया है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह प्रश्न उठ रहा है कि एक ही छात्र इतने सारे छात्रों का लगातार उत्पीड़न करता रहा और कॉलेज प्रशासन को इसकी जानकारी समय रहते क्यों नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली में तीन दिन दोपहर में भी आएगा पानी:आपात स्थिति के लिए 60 टैंकर तैयार, जलकल ने तैयारी पूरी की
    Next Article
    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ का शव मिला:महोफ रेंज में संदिग्ध मौत, IVRI बरेली में होगा पोस्टमॉर्टम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment