Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली में तीन दिन दोपहर में भी आएगा पानी:आपात स्थिति के लिए 60 टैंकर तैयार, जलकल ने तैयारी पूरी की

    3 hours ago

    1

    0

    होली पर शहवासियों को पानी देने के लिए जलकल ने तैयारियों को पूरा कर लिया है। दो मार्च की रात होली जलने के बाद तीन, चार और पांच मार्च को दोपहर के समय दो घंटे पानी की सप्लाई की जाएगी। इसके अलावा गंगा मेला पर 10 मार्च को भी दोपहर में पानी की सप्लाई की जाएगी। इसके लिए सभी जोनल पंपिंग स्टेशनों, नलकूपों से पानी की पूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, प्रतिदिन की भांति सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक और शाम 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक सप्लाई जारी रहेगी। कंट्रोल रुम में कर सकते हैं शिकायत जलकल विभाग के जीएम आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पानी न आने की समस्या पर जनता शहर में मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9235553826 या 9235553827 पर शिकायत दर्ज करा सकती है। इसके अलावा लोग अपने अपने जोन के जोनल अभियंताओं के मोबाइल नंबरों पर भी सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 60 टैंकर भी तैयार त्योहार पर पानी की कमी न हो इसके लिए जलकल ने 60 टैंकरों की व्यवस्था भी कर ली है। इनमें पानी भरकर तैयार रखा जाएगा। किसी भी स्थान से पानी न आने या पानी की कमी की जानकारी मिलते ही तत्काल इनको रवाना कर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 68 खातों से 1600 करोड़ निकल गए:बैंकों के कर्मचारी जांच एजेंसियों के निशाने पर, जल्द होगी पूछताछ
    Next Article
    सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, 20 छात्रों का उत्पीड़न:6 को मोमबत्ती से दागा, आरोपी छात्र पर केस, हॉस्टल से निष्कासित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment