Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीधी में आग में जिंदा जले 3 बच्चे:बिजली लाइन में स्पार्किंग, बांस-सूखे सामान पर गिरी चिंगारी; मासूमों की तड़प-तड़पकर गई जान

    2 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के सीधी जिले में कच्चे मकान में लगी भीषण आग में तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे घर को चपेट में ले लिया। अंदर मौजूद बच्चे बाहर नहीं निकल सके। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश शुरू की, तब तक बच्चों ने दम तोड़ दिया था। जानकारी के मुताबिक, मृत बच्चों की पहचान डेढ़ वर्षीय रिधि साकेत, 6 वर्षीय धुम्मू उर्फ संध्या साकेत और 3 वर्षीय एक अन्य बच्चे के रूप में हुई है। सभी जमोड़ी के काशीहवा गांव के रहने वाले थे। हादसा शनिवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, बच्चे अंदर फंसे रहे गांव के पुष्पराज मिश्रा ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। घर के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन में स्पार्किंग हुई। चिंगारी पास में रखे बांस और सूखे सामान पर गिरी, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते पूरा कच्चा मकान आग की लपटों में घिर गया। घटना के समय घर बाहर से बंद था और अंदर तीनों बच्चे मौजूद थे। बच्चों की मां ने घर से जाते समय दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। इसकी वजह से बच्चे अंदर ही फंस गए। स्थानीय स्तर पर सुविधा न होने के कारण फायर ब्रिगेड को चुरहट से बुलवाने में देरी हुई, जिससे नुकसान बढ़ गया। मजदूरी पर गया था पिता, राशन लेने गई थी मां बच्चों के पिता रामरतन साकेत ने बताया कि वह मजदूरी करने सीधी शहर गए थे, जबकि बच्चों की मां राशन लेने दुकान गई थी। इसी दौरान हादसा हो गया। गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर आग लगने और बच्चों के फंसे होने की जानकारी दी। खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी गांव पहुंच गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे कलेक्टर घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर विकास मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका, जांच शुरू जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला शॉर्ट सर्किट से आग लगने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। तीनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजे गए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आग इतनी तेजी से कैसे फैली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- तालाब का पानी उबला, 1 क्विंटल मछलियां मरीं:सरकारी हथनियों को भगा ले गए जंगली हाथी; जनगणना ट्रेनिंग में पहुंचा बंदर
    Next Article
    एक्ट्रेस ट्विशा का पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर:पासपोर्ट जब्त करने के आदेश; कल दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमॉर्टम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment