Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साधु ने 14 साल के किशोर से कुकर्म किया:मथुरा में पुलिस कस्टडी में गांव वालों ने पीटा, सामान लेने के बहाने कुटिया में बुलाया था

    5 hours ago

    1

    0

    मथुरा में एक 14 साल के बच्चे के साथ कुकर्म हुआ। जिस व्यक्ति पर आरोप है, वह साधु जैसे कपड़े पहने हुए थे। आरोपी ने उसे सामान लेने के बहाने भजन कुटी के अंदर बुलाया था। यहां उसने किशोर के साथ कुकर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद किशोर के पिता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी को गांव से पकड़कर ला रही थी, तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना थाना जैंत क्षेत्र की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… सामान लेने के बहाने कुटी के अंदर बुलाया पीड़ित के पिता का कहना है कि 6 मार्च को मेरा बेटा घर के पास खेल रहा था। गांव की लाठी वाली मढ़ी स्थित 'साधू बाबा भजन कुटी' में रहने वाले कृष्ण दास ने बच्चे को सामान मंगाने के बहाने कुटी के अंदर बुलाया। जहां आरोपी ने मेरे बेटे को डरा-धमकाकर कुटी के अंदर बंद कर दिया। कुटी के अंदर उसके साथ कुकर्म किया। आरोपी ने मेरे बेटे को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो तुम्हें जान से मार देंगे। इसके बाद से मेरा बेटा डरा सहमा रहने लगा। वह घर में किसी से बात नहीं करता था। गुमसुम रहता था। बेटे के बदले व्यवहार को लेकर मैंने उससे पूछा, मगर उसने कुछ नहीं बताया। वीडियो सामने आने के बाद खुला मामला, गांव वालों ने पीटा सोमवार को कुकर्म करने का वीडियो सामने आने पर जानकारी हुई। फिर मैंने बेटे से पूछा तो उसने सबकुछ बता दिया। इसके बाद मैंने 9 मार्च को पुलिस को तहरीर दी। पिता की शिकायत पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने गांव पहुंची। पुलिस आरोपी को पकड़कर कुटिया से लेकर आई तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव वालों ने पुलिस कस्टडी में ही आरोपी की पिटाई कर दी। पुलिस किसी तरह ग्रामीणों के गुस्से के बीच से आरोपी को निकालकर थाना लेकर गई। ग्रामीणों ने बताया बाबा पिछले कई वर्षों से गांव में रह रहा है। लेकिन जिस तरह की हरकत की है वह बेहद शर्मनाक है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है। …………………. ये खबर भी पढ़िए- नॉनवेज खाते पुजारी की तस्वीर वायरल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा:कानपुर में मंदिर से घसीटकर निकाला, बोले- धर्म भ्रष्ट कर रहा है कानपुर में एक मंदिर के पुजारी की नॉनवेज खाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस पर लोग भड़क गए। करीब 50-60 लोग मंदिर पहुंचे और पुजारी को मंदिर परिसर से बाहर बुलाने लगे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षकों को मिलेगी कैशलैस इलाज की सुविधा:2 लाख से अधिक को मिलेगा फायदा, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मिली मंजूरी
    Next Article
    बदायूं के लोची नगला में मिला कन्या भ्रूण:लोगों ने दफनाया, पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment