Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं के लोची नगला में मिला कन्या भ्रूण:लोगों ने दफनाया, पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं शहर के लोची नगला मोहल्ले में सड़क किनारे एक कन्या भ्रूण मिला। स्थानीय लोगों ने उसे जमीन में दफना दिया। सूचना मिलने पर यूपी 112 और सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। यह घटना दोपहर बाद की है, जब लोगों ने सड़क पर भ्रूण पड़ा देखा। कुछ निवासियों ने मानवीय आधार पर उसे उठाया और पास ही जमीन में दफना दिया। बाद में किसी व्यक्ति ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) और सदर कोतवाली पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पूछताछ के बाद उस स्थान का पता लगाया जहां भ्रूण को दफनाया गया था। पुलिस ने भ्रूण को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि उसका पोस्टमार्टम कराया जा सके। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भ्रूण के स्रोत के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। सदर कोतवाली के एसएचओ संजय सिंह ने बताया कि भ्रूण मिला है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साधु ने 14 साल के किशोर से कुकर्म किया:मथुरा में पुलिस कस्टडी में गांव वालों ने पीटा, सामान लेने के बहाने कुटिया में बुलाया था
    Next Article
    होली के बाद अकबरपुर डिपो में 35 बसें ठप:चालक-परिचालकों के छुट्टी पर जाने से यात्री परेशान, 15 रूट प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment