Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क-हादसे में महिला की हाथ कटकर 20 मीटर दूर गिरा:कुशीनगर के पिपरा कनक में हुआ हादसा, मौके पर हुई बेहोश

    5 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक गांव में शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक महिला का हाथ कटकर 20 मीटर दूर जाकर जमीन पर गिर गया। अज्ञात वाहन ने एक ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें महिला सवार थी। हादसे में ऑटो में बैठे अन्य 5 लोगों को भी हल्की चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला सहित सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। अब पढ़िए पूरी घटना विस्तार से… बिहार के गोपालगंज जिले के मचवा गांव निवासी सैयदा खातून (35) एक ऑटो में बैठ कर कुशीनगर के फाजिलनगर जा रही थीं। यात्रा के दौरान उनका हाथ बाहर निकला हुआ था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। पूरा हाथ कटकर जमीन पर गिरा, महिला बेहोश टक्कर इतनी भीषण थी कि सैयदा खातून का हथेली सहित पूरा हाथ कटकर 20 मीटर दूर जमीन पर गिर गया, जिससे वह बेहोश हो गईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग सकते में आ गए। पुलिस ने घायल महिला को फाजिलनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पटहेरवा एसओ धीरेंद्र राय ने बताया- दुर्घटना होने के तुरंत बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में रोडवेज बस-बाइक की टक्कर:दो चचेरे भाइयों की मौत, चालक-परिचालक फरार; लगा जाम
    Next Article
    रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का निधन:टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर, परिवार और फैंस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment