Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चों को भीषण गर्मी से बचाने की कवायद, Ghaziabad में बदला स्कूलों का समय

    3 hours from now

    2

    0

    गर्मी को देखते हुए गाजियाबाद प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे। यह नियम तुरंत लागू कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला बच्चों को दोपहर की तेज धूप और लू से बचाने के लिए लिया गया है। अभिभावक भी इस बदलाव से खुश हैं क्योंकि वे अपने बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित थे और पहले से ही समय बदलने की मांग कर रहे थे।42 डिग्री तक पहुंचा तापमानसोमवार को गाजियाबाद में गर्मी बहुत ज्यादा थी और तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि, रात में चली तेज हवाओं से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को गाजियाबाद में गरज के साथ बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलेंगी। इसके लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। तापमान में भी थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे गर्मी का असर कम होगा। इसे भी पढ़ें: Varanasi में महिला सम्मेलन में शामिल होंगे PM Modi, देंगे ₹6,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगातउत्तर प्रदेश में गर्मी का हाल बूरापूरे उत्तर प्रदेश में बहुत तेज गर्मी पड़ रही है। सोमवार को बांदा जिला सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह इस महीने का अब तक का रिकॉर्ड है। आगरा, प्रयागराज और हमीरपुर में भी तापमान 44 डिग्री से ज्यादा रहा। गर्मी के कारण सड़कों पर बहुत कम लोग दिख रहे हैं और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।27 जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्टमौसम विभाग के अनुसार, आज से प्रदेश में मौसम बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के 27 जिलों में बादल गरजने और हल्की बारिश होने की उम्मीद है। पश्चिमी यूपी के करीब 15 जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे भी पढ़ें: PM Modi का Mission UP: Ganga Expressway और नई ट्रेनों से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, देंगे हज़ारों करोड़ की सौगातइन जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावनासहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदांयू, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलते की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SCO बैठक के बीच Rajnath Singh की China को दो टूक, LAC पर तनाव को लेकर हुई सीधी बात
    Next Article
    Jimmy Fallon को चढ़ा पंजाबी रंग! Diljit Dosanjh ने 'द टुनाइट शो' में फिर मचाया धमाल, वायरल हुआ भांगड़ा वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment