Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SCO बैठक के बीच Rajnath Singh की China को दो टूक, LAC पर तनाव को लेकर हुई सीधी बात

    3 hours from now

    2

    0

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को चीन के अपने समकक्ष डोंग जून से बिश्केक में एक बहुपक्षीय सम्मेलन से इतर बातचीत की। ऐसा बताया जाता है कि दोनों मंत्रियों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर समग्र स्थिति की समीक्षा की। सिंह ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून से बातचीत कर खुशी हुई।’’ इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि सिंह और डोंग के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई। रक्षा मंत्री ने रूस के अपने समकक्ष आंद्रेई बेलोसोव से भी मुलाकात की। सिंह ने कहा, ‘‘बिश्केक में एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलोसोव के साथ बातचीत अच्छी रही।’’ सिंह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Weather Today: कल रिकॉर्ड तोड़ गर्म रात से बेहाल थी दिल्ली, आज आंधी-बारिश का Yellow Alert जारी
    Next Article
    बच्चों को भीषण गर्मी से बचाने की कवायद, Ghaziabad में बदला स्कूलों का समय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment