Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क के किनारे हटवाए गए अतिक्रमण:पुलिस ने अभियान चलाया, गोंडा-अयोध्या हाईवे के किनारे था लोगों का कब्जा

    3 hours ago

    2

    0

    गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर जिले भर में सड़कों किनारे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज शनिवार देर शाम वजीरगंज थाने से इस अभियान की शुरुआत हुई। वजीरगंज थाना अध्यक्ष विपुल पांडेय ने भारी पुलिस बल के साथ वजीरगंज थाने से पूरे बाजार तक पैदल गश्त की। इस दौरान सड़कों के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया है। दर्जनों दुकानों के आगे गलत तरीके से रखे गए सामान, सब्जियों के ठेले और काउंटर हटाए गए है। इन अतिक्रमणों के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती थी। थाना अध्यक्ष विपुल पांडे ने बताया कि गोंडा-अयोध्या हाईवे वजीरगंज बाजार से होकर गुजरता है। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया जाता है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोबारा कोई सड़कों पर इस तरह का अवैध अतिक्रमण करता पाया गया, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लोगों को भी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। दरअसल बीते वर्ष आईजी देवीपाटन रेंज अमित पाठक के निर्देश पर भी पूरे जिले में इसी तरीके से अभियान चला करके सड़कों के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए गए थे जिसके बाद जिले के कई स्थानों से जाम की समस्या खत्म हुई थी लेकिन अभियान बंद होने के बाद फिर लोगों द्वारा अवैध रूप से सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण किया गया। जिसके चलते अब आए दिन जिले के कई स्थानों पर भी जाम की समस्या काफी बनी रहती है लोगों को दिक्कत भी होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में दो उपजिलाधिकारियों का तबादला:बरहज एसडीएम के निलंबन के बाद तैनाती, हरिशंकर लाल को मिली जिम्मेदारी
    Next Article
    थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक:पूजा हेगड़े ने बताया दुखद, फैंस से थिएटर में देखने की अपील, पाइरेसी के खिलाफ सख्त संदेश दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment