Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में दो उपजिलाधिकारियों का तबादला:बरहज एसडीएम के निलंबन के बाद तैनाती, हरिशंकर लाल को मिली जिम्मेदारी

    3 hours ago

    2

    0

    देवरिया में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने दो उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह फेरबदल बरहज में उपजिलाधिकारी का पद रिक्त होने के बाद किया गया है। दरअसल, बरहज तहसील के लक्ष्मीपुर गांव निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह की मौत के मामले में शासन ने तत्कालीन एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को निलंबित कर दिया था। इसके बाद से बरहज का उपजिलाधिकारी पद खाली था, जिसे भरने के लिए यह प्रशासनिक कदम उठाया गया है। जारी आदेश के अनुसार, रुद्रपुर में उपजिलाधिकारी व उप जिला मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हरिशंकर लाल को अब बरहज का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, सदर देवरिया में अपर उपजिलाधिकारी के पद पर कार्यरत अवधेश कुमार निगम को रुद्रपुर का उपजिलाधिकारी व उप जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया है। प्रशासन ने दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रशासनिक कार्यों में कोई बाधा न आए। इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे कार्यों के बेहतर संचालन और व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    72 ट्रेनों से 1413 बेटिकट पकड़े, 9 लाख जुर्माना:कानपुर में चेकिंग, स्मोकिंग करने वालों पर भी एक्शन
    Next Article
    सड़क के किनारे हटवाए गए अतिक्रमण:पुलिस ने अभियान चलाया, गोंडा-अयोध्या हाईवे के किनारे था लोगों का कब्जा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment