Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साढ़ में छात्रा का शव पंखे से लटकता मिला:UPSI की तैयारी कर रही थी, कुछ दिन पहले घर वापस आई थी; फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के चिरली गांव में गुरुवार को एक 16 वर्षीय छात्रा का शव घर की ऊपरी मंजिल पर कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। 17 फरवरी को प्रयागराज से घर आई थी साढ़ थाना क्षेत्र के चिरली गांव निवासी परवेश दिवाकर की 16 वर्षीय पुत्री सेजल उर्फ काजल अपने दो भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह प्रयागराज में रहकर यूपीएसआई की तैयारी कर रही थी। परिजनों ने बताया कि वह बीते मंगलवार को ही प्रयागराज से घर लौटी थी। गुरुवार सुबह सेजल अपनी मां विमला, जो आंगनबाड़ी सहायिका हैं, को केंद्र छोड़ने गई थी। इसके बाद वह घर लौट आई। दोपहर में ड्यूटी खत्म कर जब मां घर लौटीं तो उन्होंने बेटी को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। ऊपरी मंजिल के कमरे में होने की आशंका पर मां ने खिड़की से झांककर देखा। वहां सेजल का शव साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटका मिला। कमरा अंदर से बंद था। यह देखकर मां चीख पड़ीं, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर साढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साढ़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSA में मारपीट करने वाले 31 छात्रों पर एक्शन:एक साल के लिए 7 स्टूडेंट्स हास्टल से निष्कासित, घटना में चार के सिर फटे थे
    Next Article
    सवर्ण समाज ने यूजीसी रेगुलेशन-2026 पर आपत्ति जताई:समानता और विधिक स्पष्टता के लिए नियमों में संशोधन की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment