Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हराया:6 बॉल पर 24 रन चाहिए थे, अफगानिस्तान 19 रन ही बना सका

    18 hours ago

    1

    0

    साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को इस टूर्नामेंट के इतिहास में यह पहला डबल सुपर ओवर हुआ है। अफ्रीका ने 6 बॉल पर 23 रन बनाए और अफगानों के समाने 24 रन का टारगेट दिया। जवाब में अफगानिस्तानी टीम ने दूसरी बॉल पर मोहम्मद नबी का विकेट गंवा दिया था। यहां से रहमानुल्लाह गुरबाज ने तीसरी, चौथी और 5वीं बॉल पर छक्के लगाए, लेकिन अपनी जीत को जीत नहीं दिला सकी। इससे पहले साउथ अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर ने 3 छक्के लगाकर टीम को 23 रन तक पहुंचाया। पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने एक समान 17-17 रन बनाए थे। इसकी आखिरी बॉल पर ट्रिस्टन स्टब्स ने छक्का स्कोर बराबर किया था। मैच का हाल, दोनों टीमों ने 187-187 रन बनाए इससे पहले दोनों के बीच का मैच टाई हो गया। इसमें दोनों टीमों ने एक समान 187-187 रन बनाए। 188 का टारगेट चेज कर रही अफगानी टीम को जीत के लिए 3 बॉल पर 2 रन की जरूरत थी। लेकिन, आखिरी ओवर की चौथी बॉल पर फजलहक फारूकी रनआउट हो गए। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। अफ्रीका के लिए रायन रिकेल्टन (61) और क्विंटन डी कॉक (59) ने अर्धशतक लगाए। डेविड मिलर 20 रन बनाकर नाबाद लौटे। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 3 और राशिद खान ने 2 विकेट लिए। फजलहक फारूकी को 1 विकेट मिला। मैच का स्कोरकार्ड… प्लेइंग-11 अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाईब, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली-शादी के लिए बसों में बढ़ी भीड़:अकबरपुर डिपो ने प्रमुख रूटों पर बढ़ाए बसों के फेरे
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी:पहला विकेट गिरा, ट्रैविस हेड रन आउट, आयरलैंड एक मैच हार चुकी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment