Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली-शादी के लिए बसों में बढ़ी भीड़:अकबरपुर डिपो ने प्रमुख रूटों पर बढ़ाए बसों के फेरे

    9 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में शादी-विवाह और होली के त्योहार के कारण परदेसियों की भीड़ बढ़ गई है। लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने के कारण यात्री बसों का रुख कर रहे हैं, जिससे अकबरपुर डिपो की बसों में यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम ने दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, आजमगढ़-मऊ सहित सभी प्रमुख रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। अकबरपुर डिपो से कुल 116 बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया जा रहा है। विशेष रूप से होली पर्व के मद्देनजर दिल्ली, सुलतानपुर, आजमगढ़, मऊ, बस्ती और अयोध्या के लिए बसों की संख्या में वृद्धि की गई है। क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक कुंवर हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि पर्व को देखते हुए सभी रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि यदि यात्रियों की संख्या और बढ़ती है, तो अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा। पहले दिल्ली, कानपुर और लखनऊ रूट पर जहां 10 बसें चलती थीं, अब यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण इन रूटों पर 15 बसें चलाई जा रही हैं। परिवहन निगम की इस पहल से परदेसियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिल रही है। पर्व के दौरान ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ होने के कारण लोग परदेश से घर आने के लिए बसों को प्राथमिकता दे रहे हैं। नई बसों में यात्रियों के मनोरंजन और सुरक्षा के लिए आधुनिक संसाधन भी लगाए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर की पहली औद्योगिक योजना की घोषणा:किर्रा औद्योगिक टाउनशिप में इकाइयां लगने की उम्मीद जगी
    Next Article
    साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हराया:6 बॉल पर 24 रन चाहिए थे, अफगानिस्तान 19 रन ही बना सका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment