Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वगणना का उपयोग कर राष्ट्र निर्माण में करें भागीदारी:डीएम रविंद्र कुमार बोले महाभियान में सुनिश्चित करें अपनी भागीदारी

    23 hours ago

    1

    0

    2026/ जनगणना 2027 का प्रथम चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना राष्ट्रीय महत्व की जनगणना गतिविधियों की आधारभूत संरचना करते हुए डीएम रविन्द्र कुमार के निर्देशन के क्रम में अपर जिलाधिकारी गम्भीर सिंह की उपस्थिति में जनगणना प्रथम चरण के क्रम में 7 से 21 मई 2026 (15 दिन) तक ऑनलाइन स्वगणना विषयक प्रशिक्षण अधिकारियों को देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जनगणना 2027 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनगणना कार्य में लगे सभी अधिकारियों के कार्य व दायित्व निर्धारित करते हुए स्वगणना को सफल बनाने पर बल दिया गया। डीएम रविन्द्र कुमार ने बताया कि इस बार जनगणना की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और सुगम होगी। स्वगणना, जनगणना-2027 की एक नई सुविधा है। जो निवासियों को जनगणना अधिकारी के उनके घर आने से पहले अपने घरेलू डाटा को ऑनलाइन भरने एवं जमा करने की अनुमति देती है। स्व-गणना आम नागरिक 7 मई से 21 मई 2026 के बीच आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी और अपने परिवार की गणना कर सकते हैं। जनपदवासियों से अपील की है कि सुविधा का लाभ उठाएं और राष्ट्र निर्माण के इस महाभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। एचएलओ (हाउसलिस्टिंग आपरेशन्स) ऐप का प्रयोग- गणना कार्य में लगे प्रगणक और पर्यवेक्षक द्वारा एचएलओ ऐप का प्रयोग किया जाएगा। मकान सूचीकरण और आवास गणना का समस्त डेटा इसी ऐप के माध्यम से रियल-टाइम दर्ज होगा। घर-घर जाएंगे पर्यवेक्षक बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि जो नागरिक स्वयं गणना नहीं कर पाएंगे, उनके लिए 22 मई से 20 जून 2026 तक पर्यवेक्षक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य करेंगे। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। प्रशिक्षण सत्रों को समय से पूरा करने, प्रगणकों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए ताकि कोई भी मकान या परिवार गणना से वंचित न रहे। डीएम रविंद्र कुमार ने जिले के सभी अधिकारियों से इस कार्यक्रम में मजबूती के साथ सहभागिता करने को कहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तर मध्य रेलवे में बाबा साहेब की 135वीं जयंती:DRM रजनीश अग्रवाल ने कहा- 'उनका जीवन संघर्ष और साहस का प्रतीक'
    Next Article
    प्रयागराज नारायण स्वरूप संस्थान में अग्नि सुरक्षा का डेमो:छात्रों ने सीखे आग से बचाव के गुर, जागरूकता पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment