Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेवराई के गहमर में हुए तिहरे हत्याकांड में कुल्हाड़ी बरामद:आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जब्त किया, फोरेंसिक जांच के लिए भेजा

    6 hours ago

    1

    0

    सेवराई तहसील क्षेत्र के गहमर में हुए तिहरे हत्याकांड की जांच में पुलिस को अहम सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपी ओम सिंह की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी एक तालाब से बरामद की गई है। पुलिस टीम आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर घटनास्थल पूरब टोला तालाब पहुंची थी। यह घटना 24 दिसंबर की रात सेवराई क्षेत्र के गहमर स्थित खेलु राय पट्टी में हुई थी। इसमें सौरभ सिंह (बाबू राय पट्टी), विक्की सिंह (खेमनराय पट्टी) और अंकित सिंह (घोपाल राय पट्टी) की हत्या कर दी गई थी। एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से तीनों की हत्या कर शवों को पास के तालाब में फेंक दिया था। मृतक विक्की सिंह के भाई विकास सिंह की तहरीर पर 14 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अमित सिंह की निशानदेही पर पहले ही हत्या में प्रयुक्त धारदार दांव और तीन लोहे की रॉड बरामद की जा चुकी थीं। एक कुल्हाड़ी की तलाश जारी थी। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रांजिट रिमांड पर लाए गए आरोपी ओम सिंह की निशानदेही पर गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके बाद कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने बताया कि बरामद हथियारों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पट्टी में 70 आवारा गोवंश पकड़े गए:नगर पंचायत ने दो दिवसीय अभियान चलाकर गौशाला भेजा
    Next Article
    लखनऊ एयरपोर्ट एशिया प्रशांत का सर्वश्रेष्ठ प्रस्थान हवाई अड्डा:इसे विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ आगमन हवाई अड्डे का भी सम्मान मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment