Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के नाम पर महिलाओं से ठगी:रूरल वेलफेयर प्रोग्राम’ के नाम पर 20 से 25 महिलाओं से वसूले गए 1000-1200 रुपये

    14 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के विकासखंड सकरन क्षेत्र में महिलाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात एनजीओ के नाम पर कुछ लोगों ने ‘रूरल वेलफेयर प्रोग्राम’ के तहत फॉर्म भरवाने के नाम पर 20 से 25 महिलाओं से प्रति महिला 1000 से 1200 रुपये तक वसूले। मामले की शिकायत सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसे फर्जीवाड़ा करार देते हुए जांच की बात कही है। बताया जा रहा है कि अनमोल यादव, जो खुद को ब्लॉक कोऑर्डिनेटर बताता है, और रामनारायण नामक व्यक्ति, जो अपने को डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर बताता है, गांव-गांव जाकर महिलाओं को रोजगार दिलाने का झांसा दे रहे थे। उन्होंने महिलाओं को बताया कि ‘रूरल वेलफेयर प्रोग्राम’ के तहत हेल्थ वर्कर और असिस्टेंट हेल्थ वर्कर के पदों पर भर्ती कराई जाएगी। इसी के लिए फॉर्म भरवाने के नाम पर महिलाओं से पैसे लिए गए। शिकायत में पीड़ित महिलाओं के नाम महराजनगर निवासी उमा मिश्रा ने इस संबंध में सांडा सीएचसी अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में रेखा देवी, श्यामवती, ममता, ममता वर्मा, रूबी और शैलेन्द्री मौर्या समेत कई अन्य महिलाओं के नाम शामिल हैं, जो इस कथित ठगी का शिकार हुई हैं। आरोपी का दावा और वसूली का तरीका इस मामले में जब कथित आरोपी अनमोल यादव के मोबाइल नंबर 9511144010 पर बातचीत की गई तो उसने बताया कि यह सरकार का प्रोडक्ट है और फीस ऑनलाइन कटती है। उसने कहा कि आवेदन के लिए एक लिंक दिया जाएगा और चयनित महिलाओं को हेल्थ वर्कर व असिस्टेंट हेल्थ वर्कर के रूप में काम करना होगा। इसके बदले एक को छह हजार और दूसरे को चार हजार रुपये वेतन मिलने की बात कही गई। साथ ही उसने बताया कि रविवार को गांवों में कैंप लगाकर जांच करनी होगी और मशीन व अन्य सामग्री उनकी ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने फर्जीवाड़ा करार दिया सांडा सीएचसी अधीक्षक आनंद मित्रा ने बताया कि यह मामला पूरी तरह फर्जी प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना के नाम पर पैसे लेना गलत है और धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक से उछल कर 5 फीट दूर गिरे दंपती:पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल; हाथरस के सिकंदराराऊ में हुआ हादसा
    Next Article
    लकड़ियों पर बन रहा हजारों पदयात्रियों का खाना:सिलेंडर की किल्लत से लौटी पुरानी परंपरा, 200Km की यात्रा पर हैं कैला देवी भक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment