Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लकड़ियों पर बन रहा हजारों पदयात्रियों का खाना:सिलेंडर की किल्लत से लौटी पुरानी परंपरा, 200Km की यात्रा पर हैं कैला देवी भक्त

    15 hours ago

    1

    0

    हर साल की तरह इस बार भी आगरा से कैला देवी की पदयात्रा जारी है। जिसमें हजारों भक्ति शामिल होते हैं। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए भंडारों का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन इस बार एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते कई स्थानों पर पुराने तरीके से लकड़ी के चूल्हों पर ही भंडारे का खाना तैयार किया जा रहा है, जिसका प्रसाद पैदल यात्री ग्रहण कर रहे हैं। कैला देवी की पदयात्रा में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आगरा और आसपास के क्षेत्रों से पैदल यात्रा पर निकलते हैं। लगभग 200 किलोमीटर लंबी इस यात्रा को पूरा करने में श्रद्धालुओं को करीब चार से पांच दिन का समय लगता है। यात्रा के दौरान रास्ते में सामाजिक संस्थाओं, स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जाता है, जहां यात्रियों के लिए भोजन और जलपान की व्यवस्था रहती है। हालांकि इस बार एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत का असर इन भंडारों में भी दिखाई दे रहा है। पहले जहां अधिकतर भंडारों में गैस सिलेंडर पर ही बड़े स्तर पर खाना बनाया जाता था, वहीं अब कई स्थानों पर पारंपरिक चूल्हों का सहारा लिया जा रहा है। लकड़ी के चूल्हों पर बड़े कढ़ाहों में पूरी, सब्जी और अन्य भोजन तैयार किया जा रहा है। भंडारा कराने वाले भक्त सुरेश का कहना है कि इस बार गैस सिलेंडर आसानी से नहीं मिल रहा था। इसकी वजह से उन्हें लकड़ी जलाकर चूल्हे पर ही भोजन बनवाना पड़ रहा है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की सेवा में कोई कमी नहीं रखी जा रही है और पैदल यात्री रास्ते में रुककर भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर अपनी यात्रा आगे बढ़ा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के नाम पर महिलाओं से ठगी:रूरल वेलफेयर प्रोग्राम’ के नाम पर 20 से 25 महिलाओं से वसूले गए 1000-1200 रुपये
    Next Article
    गोंडा में कटरा भाजपा विधायक ने सीएम योगी लिखा पत्र:SI भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न को कैंसिल करने और नियमावली बनाने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment