Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वाति अघोरी ने आशुतोष महाराज को दी धमकी:कहा- मुकुंदानंद की गर्लफ्रेंड बोला, अब आमना सामना होगा; फेसबुक पर किया पोस्ट

    2 hours ago

    1

    0

    आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले के मामले में फेसबुक पर जिम्मेदारी लेने वाली स्वाति अघोरी ने एक बार फिर उन्हें लेकर पोस्ट किया है। स्वाति अघोरी ने फेसबुक के जरिए आशुतोष महाराज को चेतावनी देते हुए लिखा हैअब आमना सामना होगा। अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने के बाद सुर्खियों में आए आशुतोष महाराज पर रविवार को चलती ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ था। घटना के कुछ घंटों बाद फेसबुक पर “डॉ. स्वाति अघोरी” नाम की प्रोफाइल से इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था। इस पोस्ट के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा था कि उनके सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वाति अघोरी, अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य मुकुंदानंद की गर्लफ्रेंड है। अब इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वाति अघोरी ने फेसबुक पर एक और पोस्ट कर आशुतोष महाराज को चुनौती दी है। अपने पोस्ट में उसने लिखा है- IT Act, 2000 की धारा 66D एवं 67A तैयार हो जाओ। आशुतोष तुमने हमे मुकुंदानंद की गर्लफ्रेंड बोला है। अब आमना सामना होगा। धर्म की जय अधर्म का नाश हो। देखिए पोस्ट…. जानिए आशुतोष महाराज पर हमले मामले में कैसे हुई स्वाति अघोरी की एंट्री रविवार को सुबह 5 बजे चलती ट्रेन में आशुतोष महाराज पर जानलेवा हमला हुआ। उनकी नाक काटने की कोशिश हुई। खून से लथपथ आशुतोष महाराज ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। हमले के 5 घंटे बाद करीब 10 बजे डॉ. स्वाति अघोरी नाम के फेसबुक अकाउंट से हमले की जिम्मेदारी ली गई। थोड़ी देर बाद दूसरा पोस्ट आया, लिखा- सत्य सनातन धर्म की जय हो, गौ माता राष्ट्र माता का संकल्प पूरा होकर रहेगा। जो बीच में आएगा आदिशक्ति के क्रोध से नहीं बचेगा। बाद में हमले की जिम्मेदारी वाला पोस्ट डिलीट कर दिया गया। रात करीब 8 बजे एक और पोस्ट की गई। इस बार लिखा था- लगता है अब चर्चा में आ गई हूं। ये हमें गिरफ्तार करने आए हैं। धर्म के लिए गिरफ्तारी क्या, सूली पर चढ़ जाऊं, चलिए साहब। गिरफ्तारी इसलिए, क्योंकि शंकराचार्य जी का समर्थन करती हूं। गौ माता राष्ट्र माता के आंदोलन में सम्मिलित होने से रोका जा रहा है। धर्म के लिए हर त्याग लेने का संकल्प लिया है। अब उस फेसबुक अकाउंट के बारे में जानिए अकाउंट असली या फेक? 5 वजहों से बढ़ा शक
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में युवक की गला रेतकर हत्या:शादी में आए रिश्तेदार ने किया हमला, आरोपी हिरासत में
    Next Article
    एटा में दो पक्षों में विवाद, 4 लोग घायल:आलू बीज के बकाया भुगतान को लेकर सकरा-मकसूदपुर में चले लाठी-डंडे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment