Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में युवक की गला रेतकर हत्या:शादी में आए रिश्तेदार ने किया हमला, आरोपी हिरासत में

    5 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शिवम घर के सामने दुकान पर बैठा था। इसी दौरान प्रिंस ने अचानक उस पर चाकू से गले पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल लेकर भागे। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर बल तैनात कर दिया है। मामला जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के नादेपार चौराहा का है। पढ़िए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, नादेपार चौराहे निवासी शिवम पुत्र सब्लू अपने घर से दुकान का सामान लेने आया था। इसी दौरान पड़ोस में आए प्रिंस वर्मा निवासी सोनबरसा थाना मिश्रौलिया ने उसके घर के सामने ही अचानक चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने सीधे उसके गले पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद आसपास के लोगों ने घायल शिवम को तुरंत चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचाया। वहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रिंस वर्मा तीन दिन पहले अपने मामा पवन के घर आया था। पवन के बेटे विनय की शादी 11 मार्च को होनी थी। उसी शादी में शामिल होने के लिए वह अपने माता-पिता के साथ दिल्ली से गांव आया हुआ था। प्रिंस वर्मा नशे का आदी था। आरोपी प्रिंस शिवम की दुकान पर जाकर नशा करने के लिए पैसा मांग रहा था। दोनों के बीच पहले से ही दोस्ती थी। शिवम ने पैसा देने से मनाकर दिया।जिससे आरोपी ने बदला लेने के लिए उसकी जान लेकर ले लिया। वहीं आरोपी के रिश्तेदारी में युवक के अफेयर की बात सामने आ रही है। हालांकि इस मामले पुलिस ने अफेयर की बात से इंनकार किया है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी निकलकर आएगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी प्रिंस को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक की मां सरोज ने बताया कि आरोपी प्रिंस वर्मा के साथ दो और लड़के आए थे। गाली गलौज करते हुए बेटे की हत्या कर भाग गए। मृतक शिवम के पिता ने करीब 10 दिन पहले ही नादेपार चौराहे पर कपड़ों की दुकान शुरू की थी। मंगलवार को शिवम अपनी कार से घर से कुछ कपड़े लेने दुकान पर आया था। इसी दौरान आरोपी प्रिंस वहां पहुंचा और अचानक चाकू से उसके गले पर वार कर दिया, जिससे उसका गला गंभीर रूप से कट गया। बताया जाता है कि आरोपी के मामा पवन का घर और मृतक शिवम का घर करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है। जोगिया उदयपुर थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया- युवक की चाकू से हमला कर हत्या की गई। शव को मर्जरी में रखवाया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी और मौके के साक्ष्य के आधार पर जांच जारी है। --------------------------- ये भी पढ़ें… बहन का हत्यारा इंजीनियर जेल में सो नहीं पा रहा:मुरादाबाद में अफसरों से पूछता है- मम्मी की याद आ रही, कब घर जा पाऊंगा मुरादाबाद में चाकू से 84 वार कर बहन की हत्या करने वाला इंजीनियर हार्दिक जेल में बेचैन है। वह सो नहीं पा रहा। बहकी-बहकी बातें कर रहा है। उसे मां की याद आ रही है। एक तरफ उसे फिक्र है कि मां की देखभाल कौन करेगा, उन्हें कौन संभालेगा। जेल अफसरों से पूछ रहा कि मैं घर कब जा पाऊंगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में शॉर्ट सर्किट से वैन में लगी आग, VIDEO:धमाकों के साथ फटे टायर, दमकल ने आधे घंटे बाद पाया काबू
    Next Article
    स्वाति अघोरी ने आशुतोष महाराज को दी धमकी:कहा- मुकुंदानंद की गर्लफ्रेंड बोला, अब आमना सामना होगा; फेसबुक पर किया पोस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment