Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संविदा कर्मी की करंट से मौत का मामला:सुल्तानपुर में ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप, 2 माह बाद SP के आदेश पर FIR

    16 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में बिजली विभाग के एक संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत के मामले में ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दो महीने की देरी के बाद की गई है। मृतक के भाई ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, सराय अचल निवासी घनश्याम यादव ठेकेदार संदीप शर्मा के साथ 11000 केवी की विद्युत लाइन के काम में लगे थे। 30 नवंबर 2025 को ठेकेदार संदीप शर्मा घनश्याम को ग्राम गरयें स्थित प्राइमरी स्कूल के पास बिजली का तार लगाने के लिए ले गए थे। घनश्याम ने पहले बकाया मजदूरी मांगी थी, जिस पर ठेकेदार ने काम पूरा होने के बाद पूरा हिसाब करने का आश्वासन दिया था। बताया गया है कि ठेकेदार ने खंभे पर तार लगाने के लिए लाइन का शटडाउन कराया और घनश्याम को खंभे पर चढ़ा दिया। आरोप है कि तार पूरी तरह लग भी नहीं पाया था कि ठेकेदार ने फोन करके लाइन चालू करवा दी। इससे घनश्याम करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल घनश्याम को ठेकेदार अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। आरोप है कि ठेकेदार संदीप शर्मा और उनके साथी घनश्याम को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए और परिवार को सूचना भी नहीं दी। मृतक के भाई राधेश्याम यादव ने बताया कि गांव के फौजी और स्वामीनाथ पाल के माध्यम से 1 दिसंबर 2025 को लंभुआ थाने में घटना की लिखित सूचना दी गई थी। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम तो कराया, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस ने कथित तौर पर कहा था कि रिपोर्ट दो माह बाद लिखी जाएगी। अब पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ठेकेदार संदीप शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जानलेवा हमले के आरोपी को 10 साल की कैद:हाथरस न्यायालय ने अर्थदंड भी लगाया, एक महिला को मारी थी गोली
    Next Article
    फ्लैट के बाहर रखे सामान में आग लगी:ग्रेटर नोएडा में एक सप्ताह में चार घटनाएं, लोगों में दहशत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment