Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फ्लैट के बाहर रखे सामान में आग लगी:ग्रेटर नोएडा में एक सप्ताह में चार घटनाएं, लोगों में दहशत

    14 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाईराइज सोसाइटी में पिछले एक सप्ताह से हो रही रहस्यमयी आगजनी की घटनाओं ने निवासियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। यह मामला बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित पैरामाउंट इमोशंस सोसायटी का है। सोसाइटी में फ्लैट के बाहर रखे जूते, साइकिल और अन्य सामान में अचानक आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। अब तक अलग-अलग टावरों में चार बार इस तरह की आगजनी हो चुकी है। सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य घटना समझा। हालांकि, लगातार हो रही घटनाओं ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इसके पीछे कौन है। निवासी अमन सिंह ने बताया कि दो दिन पहले शाम को उनके फ्लैट के बाहर जलने की तेज बदबू आई। बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि पड़ोसी के फ्लैट के बाहर रखे जूतों में आग लगी हुई थी। आसपास के लोगों की मदद से आग को तुरंत बुझाया गया। उस समय लोगों ने सोचा कि शायद कोई ज्वलनशील वस्तु या जलता हुआ टुकड़ा गिर गया होगा। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। कुछ दिन बाद दूसरे टावर में एक फ्लैट के बाहर खड़ी साइकिल में आग लग गई। लोगों ने तुरंत मिलकर आग पर काबू पाया। इस घटना के बाद सोसाइटी में डर और शक का माहौल बन गया है। सोसाइटी निवासी गौरव गुप्ता ने कहा कि एक सप्ताह में चार अलग-अलग टावरों में आग लगना सामान्य बात नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कौन व्यक्ति ऐसा कर रहा है और उसका मकसद क्या है। कुछ लोग इसे शरारती तत्वों की हरकत मान रहे हैं, जबकि कुछ निवासी इसे टोना-टोटका या किसी अज्ञात शक्ति से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, अब तक किसी भी घटना में किसी व्यक्ति को आग लगाते हुए नहीं देखा गया है। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता, तो वहां बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस इस मामले में शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संविदा कर्मी की करंट से मौत का मामला:सुल्तानपुर में ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप, 2 माह बाद SP के आदेश पर FIR
    Next Article
    शाहजहांपुर में बसंत-उत्सव का शुभारंभ आज:अध्यक्ष कमलेश डी-पटेल पहुंचे, हजारों साधक होंगे शामिल, 2 मार्च तक चलेगा कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment