Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्योहारा में लव मैरिज करने पर जीजा को मार डाला:दोस्तों के साथ मिलकर ट्रेन के आगे फेंका, तीन गिरफ्तार

    5 hours ago

    1

    0

    स्योहारा पुलिस ने गुलशन हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 'ऑनर किलिंग' का है, जिसमें प्रेम प्रसंग और कोर्ट मैरिज मृतक की मौत का कारण बनी। पुलिस ने चार दिनों के भीतर इस गुत्थी को सुलझाया। मृतक गुलशन के पिता नृपेन्द्र सिंह ने 30 अप्रैल 2026 को पुलिस में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके पुत्र गुलशन की ग्राम रहटौली के कुछ युवकों ने मिलकर हत्या कर दी है। पुलिस ने तत्काल मु.अ.सं. 149/2026 के तहत गंभीर धाराओं और SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पूछताछ के दौरान पकड़े गए अभियुक्त अतर सिंह ने बताया कि उसकी बहन और गुलशन के बीच पिछले 3-4 वर्षों से प्रेम संबंध थे। परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने हाल ही में कोर्ट मैरिज कर ली थी। इससे परिवार की 'सामाजिक प्रतिष्ठा' को ठेस पहुंची, जिसके बाद अतर सिंह और उसके भाई पंकज ने गुलशन की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत, 29/30 अप्रैल की रात जब गुलशन गांव आया, तो अभियुक्तों ने उसका पीछा किया। उन्होंने गुलशन को बाइक (UP21CF4218) पर अगवा कर महमूदपुर रेलवे लाइन के पास ले गए। वहां उन्होंने गुलशन को आती हुई ट्रेन के सामने धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अभियुक्तों ने इस घटना को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की थी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 04 मई 2026 को दबिश देकर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में बारिश-जलभराव से पलटे ई-रिक्शा:दो घटनाओं में सवारियां घायल, जर्जर सड़कों को लेकर लोगों में आक्रोश
    Next Article
    इनरव्हील क्लब ने ककराली खेड़ा विद्यालय को बनाया हैप्पी स्कूल:हरदोई में जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया अनावरण, वर्षभर चलीं गतिविधियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment