Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीयूजीएल की खोदाई से कटीं बिजली केबलें:कानपुर केस्को एमडी ने किया निरीक्षण, कम्पनी के खिलाफ दी तहरीर

    17 hours ago

    1

    0

    कानपुर के दक्षिण क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। बीते दिनों सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) की खोदाई के दौरान किदवईनगर स्थित ट्रांसमिशन उपकेंद्र की दो भूमिगत केबलें कट गई थीं। इसके चलते कई इलाकों की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई है। इस मामले में केस्को ने सीयूजीएल के खिलाफ एक तहरीर दी है। गुरुवार से क्षतिग्रस्त केबलों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। केस्को एमडी नेहा जैन ने भी मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जल्द सप्लाई बहाल करने के निर्देश दिए। मरम्मत में लग सकता है, 15 दिन का समय यूपीपीटीएल के चीफ इंजीनियर शैलेश गुप्ता ने बताया कि दोनों केबलों को जोड़ने और बिजली सप्लाई पूरी तरह सामान्य करने में करीब 15 दिन का समय लग सकता है। तकनीकी टीमें लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हैं। केस्को ने दी तरहीर मामले को गंभीर मानते हुए यूपीपीटीएल के जेई दीपक पटेल ने सीयूजीएल के खिलाफ ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही से की गई खोदाई के कारण बड़े स्तर पर बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। 9 बिजली उपकेंद्रों की सप्लाई प्रभावित केबल कटने से केस्को के 9 बिजली उपकेंद्र प्रभावित हुए हैं। इनमें ई-ब्लॉक गुजैनी, विद्युत कॉलोनी, विश्व बैंक बर्रा, पराग डेयरी, दबौली, हंसपुरम, मंडी परिषद, कर्रही और तात्याटोपे नगर क्षेत्र शामिल हैं। बिजली लाइन सुधार कार्य के चलते दक्षिण क्षेत्र में कटौती की जा रही है। इससे करीब 7 लाख लोग प्रभावित हैं। भीषण गर्मी और लंबे कटौती शेड्यूल से नाराज उपभोक्ताओं ने मंगलवार और बुधवार रात कई इलाकों में हंगामा किया। कुछ स्थानों पर लोगों ने सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में परचून की दुकान में लगी आग:सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में पाया काबू
    Next Article
    संतकबीरनगर में पारा 42 डिग्री, लोग बेहाल:सड़कों पर पानी छिड़काव की मांग, स्वास्थ्य विभाग ने किए इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment