Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SC दर्जे के लिए निषाद युवा वाहिनी आमरण अनशन करेगी:गोरखपुर में 25 फरवरी से शुरू होगा आंदोलन, तैयारियां पूरी

    3 hours ago

    1

    0

    मछुआ समुदाय को अनुसूचित जाति में शामिल करने को लेकर निषाद युवा वाहिनी ने शुक्रवार को 25 फरवरी से आमरण अनशन करने का ऐलान किया है। अनशन गोरखपुर में अंबेडकर चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा के सामने शुरू होगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सुशील चंद्र साहनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को दिल्ली और पश्चिम बंगाल की तर्ज पर निषाद समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने का निर्णय लेना चाहिए। मछुआ समुदाय सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा होने के बावजूद आरक्षण के लाभ से वंचित है। जब तक सरकार मांगों पर ठोस फैसला नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा। इन जातियों को SC प्रमाण पत्र जारी करने की मांग साहनी ने बताया कि केवट, मल्लाह, बिंद, कश्यप, वाथम समेत मछुआ समुदाय से जुड़ी अन्य जातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर यह अनिश्चितकालीन अनशन किया जाएगा। उनका कहना है कि इससे समाज के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि निषाद समाज को आरक्षण दिलाने के नाम पर कई लोगों ने सत्ता हासिल की, लेकिन सत्ता में आने के बाद समाज के मुद्दों को नजरअंदाज कर दिया। कुछ लोग अपने परिवार के सदस्यों को सांसद, विधायक और मंत्री बनाने में लगे हैं, जबकि समाज अब भी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है। व्यापक स्तर पर है तैयारी साहनी ने बताया कि आमरण अनशन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है और विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में समाज के लोग और संगठन अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा रेस्टोरेंट में सिलेंडर लीक, चार झुलसे:कर्मचारियों ने बिल्डिंग के फायर सिस्टम से आग पर पाया काबू
    Next Article
    शिल्पा शेट्टी के पट्टी राज कुंद्रा को बड़ी कानूनी राहत:150 करोड़ रुपए के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली बेल, स्पेशल कोर्ट ने दी जमानत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment