Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SGPGI ने आगरा मेडिकल कॉलेज में शुरू कराया किडनी ट्रांसप्लांट:पत्नी ने पति को दी किडनी, कानपुर मेडिकल कॉलेज में जल्द होगी शुरुआत

    5 hours ago

    1

    0

    SGPGI के डॉक्टरों ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पहली बार सफल गुर्दा प्रत्यारोपण शुरू कराया है। गुर्दे की गंभीर बीमारी से पीड़ित 32 साल युवक की पत्नी ने गुर्दा देकर नया जीवन दिया है। दोनों अस्पतालों के डॉक्टरों की टीम ने शनिवार को गुर्दा प्रत्यारोपण किया है। दंपत्ति की सेहत में सुधार है। युवक का गुर्दा काम करना शुरू कर दिया है। रोगी का उपचार का खर्च सरकारी योजना से हुआ है। SGPGI के नेफ्रोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.नारायण प्रसाद के मुताबिक प्रदेश सरकार के निर्देशन पर प्रदेश के मेडकल कॉलेजों में चरण बद्ध तरीके से गुर्दा प्रत्यारोपण शुरू कराया जा है। आगरा मेडिकल कॉलेज में सफल गुर्दा प्रत्यारोपण के बाद अब अगले चरण में कानपुर मेडिकल कॉलेज में एक माह के भीतर गुर्दा प्रत्यारोपण शुरू होगा। प्रत्यारोपण से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इनके निगरानी में हुआ प्रत्यारोपण SGPGI यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. एमस अंसारी, डॉ. संजय सुरेखा और डॉ. आशीष रंजन, नेफ्रोलॉजी विभाग के मानस रंजन बेहरा और एनेस्थीसिया विभाग के डॉ.तपस कुमार सिंह और डॉ.बोनचनपल्ली मोहन कुमार ने आगरा के एसएनएमसी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य और डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता और नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन के नेतृत्व में युवक का गुर्दा प्रत्यारोपण किया। युवक लंबे समय से डायलिसिस पर था। डोनर पत्नी की सभी जांचें कराने के बाद पति को सफल गुर्दा प्रत्यारोपण किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    9 साल की दिव्यांग चारू ने सांसद को सुनाया गीत:कानपुर में आत्मविश्वास देख भावुक हुए सांसद, बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे मदद
    Next Article
    ऊन में 51 दिव्यांग बच्चों का चिन्हांकन:सहायक उपकरण अक्टूबर में वितरित होंगे, एलिम्को ने किया परीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment