Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SGPGI- सलोनी हार्ट सेंटर को मिले एक करोड़ के उपकरण:हदय रोग से पीड़ित बच्चों की होगी बेहतर देखभाल, HCL फाउंडेशन ने किया डोनेट

    4 hours ago

    1

    0

    SGPGI के सलोनी हार्ट सेंटर को HCL फाउंडेशन से एक करोड़ रुपये के जीवनरक्षक उपकरण मिले हैं। सलोनी हार्ट सेंटर के ICU में इन उपकरणों का उद्घाटन किया गया। सलोनी हार्ट सेंटर में जन्मजात हदय रोग (CHD) से पीड़ित बच्चों का इलाज होता है। केंद्र में पहले चरण में छह बेड की ICU तैयार की गई है। यहां जन्मजात हदय रोग वाले 300 बच्चों की सर्जरी हर साल की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचित अमित कुमार घोष, संस्थान के निदेशक प्रो.आरके धीमन, सीवीटीएस प्रमुख प्रो. एसके अग्रवाल, सलोनी हार्ट फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु सेठ, अध्यक्ष मृणालिनी सेठ, HCL के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषि कुमार मौजूद रहे। 100 में से एक बच्चा में पाई जाती घातक बीमारी सलोनी हार्ट फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु सेठ ने बताया कि जन्म लेने वाले 100 बच्चों में से एक बच्चा जन्मजात हदय रोग से प्रभावित होता है। इसका मतलब भारत में प्रतिवर्ष 2,40,000 बच्चे जन्मजात हदय रोग से पीड़ित होते हैं। सलोनी हार्ट सेंटर का उद्देश्य इस अंतर को पाटना है। प्रदेश सरकार की ओर से मिले हैं 100 करोड़ ACS अमित कुमार घोष ने बताया कि सलोनी हार्ट सेंटर के निर्माण में तेजी लाने के लिए प्रदेश सरकार ने 2026-27 के बजट में 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इससे सेंटर के काम में तेजी आएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की:लखनऊ में 40 मिनट बातचीत, तीन महीने में दूसरी बार बैठक
    Next Article
    इटावा में हत्या के प्रयास में 6 दोषी करार:कोर्ट ने 8-8 साल की सजा, 18-18 हजार जुर्माना लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment