Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शुभमन गिल क्रिकेट के ब्रिलिएंट स्टूडेंट: गुजरात टाइटंस:LSG की गेंदबाजी जबरदस्त, घरेलू मैदान पर आत्मविश्वास से भरे लौटे: लांस क्लूजनर

    14 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाड़ियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें तैयारियों, पिच और रणनीति को लेकर बात हुई। गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच विजय दहिया ने कहा कि गुजरात के कप्तान शुभमन गिल क्रिकेट के ब्रिलिएंट स्टूडेंट हैं। LSG के असिस्टेंट कोच लांस क्लूजनर ने कहा कि इस सीजन में सबसे बड़ा सुधार गेंदबाजी यूनिट में हुआ है। इससे टीम मजबूत हुई है। गुजरात के कोच बोले टीम पूरी तरह तैयार वहीं, गुजरात के अस्सिटेंट कोच ने कहा कि LSG के तेज गेंदबाज मयंक यादव के लिए कोई अलग स्ट्रेटजी नहीं बनाई गई है। दहिया ने मयंक की पिछले मैच की फिनोमिनल इनिंग की तारीफ करते हुए कहा कोई खास प्लेयर के लिए अलग स्ट्रेटजी नहीं होती। हर विकेट के लिए प्लान होता है, लेकिन उसे ग्राउंड पर एग्जीक्यूट करना सबसे महत्वपूर्ण है। दहिया ने GT की तैयारियों पर जोर देते हुए बताया कि दूसरे कैंप में होने या न होने से टीम की तैयारी पर कोई फर्क नहीं पड़ता। टीम तीन मैचों में पूरी तरह तैयार है और हर मुकाबले में कड़ी टक्कर दे रही है कई तेज गेंदबाज कोई समस्या नहीं उन्होंने पिछले मैच में 1 रन से मिली रोमांचक जीत को नेल बाइटर मुकाबला बताया और कहा कि IPL में क्लोज गेम्स आते रहते हैं। टीम हर गेम से कुछ सीख लेती है। पिच को लेकर दहिया ने बताया कि यह मैच इकाना की पिछली पिच से अलग मिक्स सॉइल है और डे-नाइट के बजाय दिन का मैच होने से कंडीशंस भी अलग रहेंगी। GT के पास चार तेज गेंदबाज हैं, इसलिए पावरप्ले में मदद मिलने पर कोई समस्या नहीं है। प्लेइंग-11 बनाते समय हर पहलू पर ध्यान रखा जाता है। राशिद खान की तारीफ की राशिद खान की बॉलिंग की तारीफ करते हुए दहिया ने कहा कि चैंपियन खिलाड़ी हर कंडीशन में परफॉर्म करते हैं। उन्हें नई वेरिएशंस की जरूरत नहीं, वे बैटिंग, बॉलिंग या फील्डिंग मेंहमेशा 100 फीसदी देते हैं। शुभमन गिल की कप्तानी पर दहिया ने कहा मुझे उन्हें रेट करने की जरूरत नहीं, भारत ने उन्हें टेस्ट कप्तान बनाकर पहले ही रेट कर दिया है। गिल गेम के ब्रिलियंट स्टूडेंट हैं। LSG कोच बोले टीम की गेंदबाजी मजबूत LSG के असिस्टेंट कोच लांस क्लूजनर ने पिछले दो मैचों की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि जीत हमेशा टीम की भावना बढ़ाती है और ड्रेसिंग रूम में सकारात्मक माहौल बनाती है। खासकर मुश्किल मैचों में जीत बहुत सुखद होती है। क्लूजनर ने घरेलू मैदान पर दूसरे मैच को लेकर कहा पहला घरेलू मैच हम हार गए थे, लेकिन अब हम आत्मविश्वास और भरोसे के साथ वापस आए हैं। पिछले तीन मैचों में हमारी लय बन गई है। हम प्रशंसकों के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।पिछले दो मैच में LSG की सफलता का राज़ पूछे जाने पर क्लूजनर ने जोर दिया कि इस सीजन सबसे बड़ा सुधार गेंदबाजी यूनिट में हुआ है। हमारी गेंदबाजी जबरदस्त रही है। बोले खिलाड़ी सही समय पर जागेंगे खिलाड़ी टीम के तौर पर शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। टॉप ऑर्डर पर बात करते हुए उन्होंने ऋषभ पंत, बडोनी और मुकुल की तारीफ की। निकोलस पूरन, एडेन मार्करम और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ियों को सोए हुए दिग्गज बताते हुए कहा कि वे सही समय पर जागेंगे। यह लंबा टूर्नामेंट है, हम उन्हें लय में लाएंगे।दोनों कोचों ने मैच को रोमांचक बताया। GT ने LSG को अच्छी टीम करार दिया, जबकि LSG घरेलू मैदान पर अपनी गेंदबाजी के दम पर मजबूत दिख रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर पहुंचे पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी:सपा विधायक नसीम और परिवार से की मुलाकात, बोले-चुनाव आयोग बीजेपी की कठपुतली, SIR धोखा है
    Next Article
    जॉर्जिया में एडमिशन के नाम पर 10 लाख की ठगी:ठगों ने ओरिजिनल दस्तावेज भी मंगाया, पुलिस ने दर्ज किया FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment