Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शोएब हत्याकांड- तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ:बाराबंकी में अधिवक्ताओं में आक्रोश, सुरक्षा के लिए शहर में PAC तैनात

    3 hours ago

    1

    0

    अधिवक्ता शोएब महमूद किदवई उर्फ बॉबी की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। नगर कोतवाली क्षेत्र के असेनी मोड़ के पास दिनदहाड़े हुई इस वारदात से अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। बार एसोसिएशन ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी तैनात की गई है, जो साईं इंटर कॉलेज परिसर में डेरा डाले हुए है। गदिया गांव निवासी 50 वर्षीय अधिवक्ता शोएब किदवई पिछले लगभग 15 वर्षों से फौजदारी मामलों की पैरवी कर रहे थे। 13 फरवरी की दोपहर वे अपनी कार से कचहरी जा रहे थे। असेनी मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार पर लगभग 15 राउंड फायरिंग की। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत पास खड़े एक सिपाही को दी गई थी। मृतक शोएब की पत्नी साजिया खान की तहरीर पर नगर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए स्वॉट और सर्विलांस सहित पांच टीमें गठित की गई हैं। अब तक लगभग एक दर्जन संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सीडीआर खंगाल रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। इस हत्याकांड ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। असेनी अंडरपास के पास सीसीटीवी कवरेज अधूरा होने के कारण पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिल पाए हैं। अधिवक्ताओं का आरोप है कि यदि निगरानी व्यवस्था बेहतर होती, तो हत्यारों तक पहुंचना आसान होता। फिलहाल, पूरे शहर में पुलिस और पीएसी की गश्त बढ़ा दी गई है, लेकिन हत्याकांड का खुलासा न होने से लोगों में असंतोष बरकरार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में आर्य गुरुकुल म्यूज़ियम 80% तैयार:इमर्सिव लर्निंग और इंटरैक्टिव डिस्प्ले होंगे मुख्य आकर्षण, ब्रज को मिलेगी पहचान
    Next Article
    भारत की जीत पर कानपुर में आतिशबाजी:ढोल-नगाड़े बजाकर डांस किया, लोग बोले- पाकिस्तान हमेशा फिसड्‌डी रहेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment