Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहाबाद में दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:महिला ने दंपति समेत चार बच्चों पर मुकदमा दर्ज कराया

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई के शाहाबाद नगर के महुआ टोला मोहल्ले में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के संबंध में एक महिला ने आरोपी दंपति और उनके चार बच्चों के खिलाफ कोतवाली में रविवार देर रात मुकदमा दर्ज कराया है। शाहाबाद के महुआ टोला निवासी कमर जहां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम मोहल्ले के निवासी गुच्छन, उनकी पत्नी शाहीन, पुत्री जोया और पुत्र फरहान, जीशान व अरशद उनके घर के सामने आ गए। कमर जहां का आरोप है कि इन लोगों ने बिना किसी उकसावे के गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उन्हें गाली-गलौज करने से रोका गया, तो आरोपियों ने उनके घर में घुसकर कमर जहां के पति मशूक अली और पुत्रियों नाजिया और बुशरा के साथ मारपीट की। मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए, जिन्होंने बीच-बचाव कर हालात को शांत कराया। इस दौरान आरोपी जीशान पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष आपस में मारपीट करते हुए साफ दिख रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक धमकी, जानबूझकर अपमान करना, स्वेच्छा से चोट पहुंचाना, जबरन घर में घुसकर हमला करना और साझा इरादे से आपराधिक कार्य करने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिंदुओं के जत्थे पर पथराव करने वाले 3 और अरेस्ट:कोतवाली में 4 दिन पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया था माहौल बिगाड़ने का प्रयास
    Next Article
    लखनऊ विकास प्राधिकरण में ब्याज दर घटाई:अटल नगर के फ्लैट में 2% ब्याज की छूट , 10 वर्ष की 120 किश्तों में करना होगा भुगतान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment