Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर एसपी ने हनुमतधाम परिसर में मोबाइल चेक किए:आधार न दिखाने वाले युवकों से पूछताछ, एसपी बोले- संदिग्धों पर नजर रखी जाए

    6 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी ने देर शाम हनुमतधाम परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की और परिसर में बैठे युवकों से पूछताछ की। एसपी ने युवकों से उनके आधार कार्ड मांगे और घर का पता पूछा। जो युवक आधार कार्ड नहीं दिखा पाए, उनके मोबाइल फोन चेक किए गए। एसपी ने युवकों से परिसर में बैठने का मकसद भी पूछा। यह कार्रवाई हनुमतधाम के आसपास पूर्व में हुई घटनाओं के मद्देनजर की गई है, जहां हिंदूवादी संगठनों ने नाबालिग लड़कियों के साथ कई युवकों को पकड़ा था। एसपी ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संदिग्धों पर पैनी नजर रखने और तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी द्विवेदी ने हनुमतधाम पर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं से भी बातचीत की और रास्ते में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने चौक कोतवाली क्षेत्र के मुख्य मार्गों का भी निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए एसपी ने अपील की कि कहीं भी संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें, ताकि किसी भी घटना को रोका जा सके। उन्होंने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने और हनुमतधाम परिसर में प्रतिदिन पैदल गश्त कर संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2025 की डेट जारी:29 मार्च से 1 अप्रैल तक चलेगी परीक्षा, प्रयागराज और लखनऊ में सेंटर
    Next Article
    डकैती के तीन दोषियों को 10 साल की सजा:बुलंदशहर में कोर्ट ने 13 साल बाद सुनाया फैसला, 50 हजार जुर्माना भी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment