Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर के फैक्ट्री में ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की मौत:आर्थिक सहायता की मांग पर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने सुलझाया मामला

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के भावलखेड़ा स्थित नेकनामपुर गांव में एक फैक्ट्री में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। भूसी ले जा रहे एक ट्रैक्टर के पलटने से उसके नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग को लेकर फैक्ट्री के अंदर शव रखकर घंटों हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गुर्री निवासी 45 वर्षीय सर्वेश नेकनामपुर गांव की रिफाइंड आयल फैक्ट्री में मजदूरी करता था। मंगलवार देर रात वह ट्रैक्टर से भूसी को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक पलट गया, जिससे सर्वेश उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें… हादसे की सूचना मिलते ही मृतक सर्वेश की पत्नी गीता, बड़ी बेटी शिखा और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन से आर्थिक सहायता की मांग की। मांग पूरी न होने पर परिजनों ने फैक्ट्री के अंदर ही शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर थाना रोजा पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राजीव कुमार और क्राइम इंस्पेक्टर गंगा सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक से बातचीत कर परिजनों को आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। बुधवार दोपहर तक चले इस हंगामे के बाद पुलिस और फैक्ट्री मालिक के बीच हुई वार्ता सफल रही। फैक्ट्री मालिक द्वारा आर्थिक सहयोग दिए जाने के बाद परिजनों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इसके उपरांत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर सड़क में चाचा-भतीजे समेत दोस्त की मौत:पैंतपुर के पास पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, शादी में शामिल होने बाराबंकी गए थे दोस्त
    Next Article
    कांग्रेसियों ने लखनऊ कलेक्ट्रेट घेरा:बोले- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर अत्याचार बंद करो, PM को भेजेंगे ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment