Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर सड़क में चाचा-भतीजे समेत दोस्त की मौत:पैंतपुर के पास पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, शादी में शामिल होने बाराबंकी गए थे दोस्त

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर की कस्बा पैंतेपुर में मंगलवार की रात करीब 12:30 बजे हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए मृतकों में दो चाचा - भतीजे है, वही दूसरा दोस्त बताया जा रहा है।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। देखिए हादसे की चार तस्वीरें… जानिए पूरा मामला शादी से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार हादसे में तीनों युवक मंगलवार की शाम बाराबंकी के गांव जेवली में एक शादी में शामिल होने गए थे। शादी से लौटते समय उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे बने मिट्टी के टीले पर चढ़ते हुए पेड़ से जा टकराई। यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घयाल हो गए। एक की मौके पर मौत, दो ने उपचार के दौरान तोड़ा दम हादसे में 20 वर्षीय श्याम सुंदर पुत्र श्रवण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल देव कुमार पुत्र कृष्ण कुमार वर्मा (लगभग 25 वर्ष) निवासी अल्लीपुर और शुभम वर्मा पुत्र रामनरेश वर्मा (लगभग 25 वर्ष) निवासी बघाइन को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतकों में श्याम सुंदर और देव कुमार आपस में चाचा-भतीजे थे और एक ही परिवार से ताल्लुक रखते थे। श्याम सुंदर अपने पिता का इकलौता बेटा था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में 'यादव जी की लव स्टोरी' का विरोध:यादव संगठन ने SDM को ज्ञापन सौंपा, फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग
    Next Article
    शाहजहांपुर के फैक्ट्री में ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की मौत:आर्थिक सहायता की मांग पर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने सुलझाया मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment