Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर के खुटार में दो घरों में चोरी:लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर, रात्री गश्त पर उठे सवाल

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में सोमवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। इन वारदातों में लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने मामले एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना मोहनपुर गांव में ममता मिश्रा के घर हुई। ममता अपनी बेटी के साथ सो रही थीं, जबकि उनके बेटे आदर्श और अश्वनी मिश्रा अलग-अलग कार्यक्रमों में गए हुए थे। सुबह जब ममता उठीं, तो उन्होंने चैनल का ताला टूटा पाया। अंदर कमरों में बक्से और अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। परिजनों के अनुसार, चोर घर से 1 लाख 12 हजार रुपये नकद और करीब 23 लाख रुपये के आभूषण ले गए। सूचना मिलने पर मंगलवार को थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, हालांकि थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि चोरी की सही रकम का आकलन अभी किया जा रहा है। इसी मोहनपुर गांव में एक और बंद मकान में भी चोरी का प्रयास किया गया। मकान मालिक शादी में गए हुए हैं, उनके लौटने पर ही चोरी हुए सामान का पता चल पाएगा। वहीं, गुरघिया गांव में भी एक मकान से करीब 30 हजार रुपये की नकदी और आभूषण चोरी होने की सूचना है। बता दें कि पिछले 15 दिन के अंदर शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रो में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। रोजा थाना क्षेत्र के सिटी पार्क में बैक मैनेजर के घर चोरी हुई लेकिन खुलासा नही हुआ। इसी तरह चौक कोतवाली क्षेत्र और सदर थाना क्षेत्र में भी चोरी हुई, कुछ के खुलासे कर जिए गए तो कुछ घटनाओं के खुलासे होना अभी बाकी है। जबकि आलाधिकारी लगातार अपराध लगाम लगाने के निर्देश दे रहे हैं लेकिन उसका असर कहीं दिख नही रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए 9 केंद्र:हापुड़ में 4032 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    Next Article
    अवध विश्वविद्यालय में 1650 अभ्यर्थी देंगे पीएचडी प्रवेश परीक्षा:2 केंद्र बनाए गए, 37 विषयों के उम्मीदवार होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment