Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में 110 किलो नमकीन, 25 पेटी नूडल्स नष्ट:खाद्य विभाग ने छापामारी कर नमूने लिए, 894 लीटर तेल सीज

    4 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कलान स्थित राघव एजेंसी पर छापामारी की। इस दौरान टीम ने 110 किलो एक्सपायरी नमकीन और 25 पेटी नूडल्स नष्ट किए। साथ ही, 894 लीटर खाद्य तेल सीज किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1.41 लाख रुपये है। टीम ने तेल के नमूने भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II चंद्रशेखर मिश्र के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में मंगलवार को यह कार्रवाई हुई। फर्रुखाबाद रोड, कलान स्थित राघव एजेंसीज से राइस ब्रान ऑयल (राज कोल्हू ब्रांड) और कच्ची घानी सरसों का तेल (डबल बादशाह ब्रांड) के नमूने लिए गए। टीम ने लगभग 110 किलोग्राम एक्सपायरी 'श्री ब्रांड' नमकीन, जिसका अनुमानित मूल्य 20,000 रुपये है, और 25 पेटी नूडल्स, जिसका अनुमानित मूल्य 5,000 रुपये है, को मौके पर ही नष्ट कराया। इससे पहले सोमवार को राज्य स्तरीय सचल दल ने भी कार्रवाई की थी। जमौर स्थित केसी एडिबल ऑयल से क्रूड राइस ब्रान ऑयल का एक नमूना लिया गया। वहीं, गाढ़ी गाड़ीपुरा स्थित गर्ग एडिबल ऑयल से मल्टीसोर्स एडिबल ऑयल, रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, शाही किसान मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल और साँवरिया कच्ची घानी सरसों का तेल के नमूने संग्रहित किए गए। इन प्रतिष्ठानों से कुल 894 लीटर खाद्य तेल सीज किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1,41,260 रुपये है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बताया कि जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के आदेश पर यह अभियान चलाया जा रहा है और होली पर्व तक यह कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद रोजगार मेले में 1097 युवाओं का चयन:50 कंपनियों ने सेलेक्शन किया, राजकीय पॉलीटेक्निक में कार्यक्रम हुआ
    Next Article
    The Kerala Story 2 की रिलीज पर लगेगा बैन? केरल हाई कोर्ट की CBFC को फटकार, बोला- बड़ा सेक्युलर राज्य है…

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment